Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana Weather Update: रक्षाबंधन पर हरियाणा में झमाझम बारिश शुरू, मौसम विभाग ने 20 जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

    Updated: Sat, 09 Aug 2025 07:35 AM (IST)

    हरियाणा में रक्षाबंधन के अवसर पर कई जिलों में बारिश हुई जिससे मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में 20 जिलों के लिए येलो अलर्ट (Haryana W ...और पढ़ें

    Hero Image
    मौसम : प्रदेश के आठ जिलों में हुई वर्षा, आज 20 में आसार (File Photo)

    जागरण संवाददाता, हिसार। प्रदेश में मानसून में बदलाव के साथ ही शुक्रवार को आठ जिलों में हल्की से तेज वर्षा हुई। झज्जर में देर शाम वर्षा होने से मौसम सुहावना हो गया।

    मौसम विज्ञानियों ने शनिवार को प्रदेश के 20 जिलों में वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है। अभी मानसून की सक्रियता कम होने के कारण वर्षा नहीं हो रही है। 

    भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मानसून फिर से सक्रिय होगा। 10 अगस्त के बाद प्रदेश के कई जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान प्रदेश के कई जिलों में तेज वर्षा हो सकती है। वहीं शुक्रवार को झज्जर के अलावा मेवात में तेज वर्षा से मौसम ठंडा हो गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अभी दिन के समय धूप खिलने के कारण अधिकतम तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है। सिरसा का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री तक पहुंच गया है।

    इन जिलों में आज वर्षा की संभावना

    फरीदाबाद, मेवात, पलवल, पंचकूला, यमुनानगर, गुरुग्राम, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, हिसार व भिवानी।