हरियाणा में बदलने लगा मौसम, छह जिलों में चलेगी शीतलहर, नारनौल की रात सबसे ठंडी
हरियाणा में मौसम तेजी से बदल रहा है, जिससे शीत लहर का प्रभाव बढ़ गया है। नारनौल में सबसे ठंडी रात दर्ज की गई, जहाँ तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर ग ...और पढ़ें

हरियाणा में बदलने लगा मौसम, छह जिलों में चलेगी शीतलहर (File Photo)
जागरण संवाददाता, हिसार। प्रदेश में मौसम में बदलाव के साथ ही शीत लहर तेजी से चलने लगी है। उसका असर राजस्थान के साथ लगते जिलों पर आ रहा है। उसी के चलते नारनौल की रात सबसे ठंडी रही और न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री तक पहुंच गया। हिसार का न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री रहा।
वहीं शनिवार को प्रदेश के छह जिलों में शीत लहर चलने की संभावना है। रात के समय ठंड अधिक होने पर लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार लगातार ठंड बढ़ रही है।
रात को शीत लहर चलने के कारण तापमान में गिरावट आई है। हवा चलने से नारनौल की रात सबसे ठंड रही। इसी प्रकार आने वाले दिनों में भी दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की सकती है। वहीं मौसम विज्ञानियों ने शनिवार को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ जिले में शीत लहर का यलो अलर्ट जारी किया है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।