Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Weather News: हरियाणा में शुरू हुआ ठंड का प्रकोप, हिसार में लगातार गिर रहा है पारा; जानें लेटेस्ट अपडेट

    Updated: Wed, 20 Nov 2024 08:54 AM (IST)

    हरियाणा में ठंड का प्रकोप जारी है। हिसार का बालसमंद क्षेत्र जम्मू और राजस्थान के चुरू से भी ठंडा रहा। मंगलवार को बालसमंद का तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं गुरुग्राम की हवा खतरनाक श्रेणी में पहुंच गई। साथ ही 12 शहरों का एक्यूआई 300 को पार कर गया। चार जिलों में स्मॉग का ऑरेंज अलर्ट और 12 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।

    Hero Image
    चुरू और जम्मू से भी ठंडा रहा हिसार का बालसमंद (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, हिसार। Haryana Weather Update Today पहाड़ों में हुई बर्फबारी का मैदानी इलाकों में खासा असर दिख रहा है। रात का तापमान तेजी से नीचे गिर रहा है। हरियाणा में हिसार का बालसमंद क्षेत्र जम्मू और राजस्थान के चुरू से भी ठंडा रहा। मंगलवार को बालसमंद का तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अब आने वाले दिनों में भी तापमान के नीचे गिरने की संभावना है। दूसरी तरफ स्मॉग भी कम नहीं हो रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बहादुरगढ़ का एक्यूआई सबसे ज्यादा

    गुरुग्राम की हवा खतरनाक श्रेणी में पहुंच गई। साथ ही 12 शहरों का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 300 को पार कर गया। इसमें बहादुरगढ़ शहर का एक्यूआई 400 रहा। विज्ञानियों की तरफ से बुधवार को चार जिलों में स्मॉग का ऑरेंज अलर्ट और 12 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

    बालसमंद की तापमान 8.3 डिग्री

    पहाड़ों में बर्फबारी होने के बाद से ही तेजी से रात का तापमान नीचे गिर रहा है। मंगलवार को हिसार के बालसमंद का 1.1 डिग्री तापमान गिरकर 8.3 डिग्री तक पहुंच गया। हिसार शहर का तापमान भी 9.1 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री तक पहुंच गया।

    वहीं, पानीपत में एडब्ल्यूएस का तापमान 8.6 डिग्री तक पहुंच गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग के विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दिनों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की सकती है।

    नहीं छट रहा स्मॉग

    प्रदेश में स्मॉग कम नहीं हो रहा है। मंगलवार को गुरुग्राम को छोड़ बाकी शहर खतरनाक श्रेणी से कुछ जिले बाहर आए लेकिन हवा साफ नहीं हुई है। दिल्ली के साथ लगते बहादुरगढ़ की हवा का एक्यूआइ तीसरे दिन भी 400 रहा।

    दूसरी तरफ 12 शहर ऐसे है जिनका एक्यूआई 300 से 400 के बीच हैं। विज्ञानियों के अनुसार चार जिले ऐसे हैं जिनमें 22 नवंबर तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया और 12 शहरों में यलो अलर्ट जारी किया है।

    प्रदेश में तापमान

    जिला न्यूनतम अधिकतम
    अंबाला 11.5 26
    भिवानी 10.4 23.2
    गुरुग्राम 12.2 24
    कुरुक्षेत्र 14.4 26.6
    नारनौल 10 26
    पानीपत 14.1 25.4
    रोहतक 11.4 21.7
    सिरसा 12.6 29

    (तापमान डिग्री सेल्सियस में)

    प्रदेश में मौसम का अलर्ट

    ऑरेंज अलर्ट: कुरुक्षेत्र, कैथल, हिसार, जींद,

    यलो अलर्ट: पंचकूला, अंबाला, करनाल, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी

    यह भी पढ़ें- Weather: दिल्ली में कोहरे से नहीं मिलेगी राहत, पढ़िए यूपी-बिहार में क्या है मौसम का हाल?

    यह है हरियाणा के शहरों की स्थिति

    शहर एक्यूआई
    अंबाला 185
    भिवानी 241
    फतेहाबाद 269
    कैथल 208
    करनाल 252
    कुरुक्षेत्र 253
    पलवल 236
    पंचकूला 219
    रोहतक 281

    यमुनानगर

    278

    यह भी पढ़ें- 'जहरीली' हवा से सांसों पर संकट, दिल्ली सरकार ने गठित की विशेषज्ञों की टीम; ऑड-ईवन की भी तैयारी