Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिसार में महिला के साथ होटल में आए कपड़ा कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में मिला शव

    Updated: Thu, 12 Feb 2026 02:02 AM (IST)

    हिसार के ऋषि नगर स्थित एक होटल में 32 वर्षीय कपड़ा व्यापारी प्रदीप का शव संदिग्ध हालत में मिला। वह एक महिला के साथ होटल आया था, जो उसके शव मिलने से पह ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    जागरण संवाददाता, हिसार। ऋषि नगर स्थित एक होटल में महिला के साथ आए कपड़ा व्यापारी का शव बुधवार शाम करीब पांच बजे कमरे में संदिग्ध हालत में मिला। युवक का शव मिलने से पहले महिला होटल से जा चुकी थी। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

    मृतक प्रदीप (32)कालीरावण गांव का रहने वाला था और अग्रोहा में गारमेंट्स की दुकान चलाता था। सूचना मिलने पर मृतक के स्वजन और गांव के सरपंच मौके पर पहुंचे। सीन ऑफ क्राइम की टीम ने वारदात स्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

    इकलौता था प्रदीप

    कालीरावण निवासी प्रदीप घर का इकलौता चिराग था। पिता की एक साल पहले कैंसर की बीमारी से मौत हुई थी। घर की जिम्मेदारी प्रदीप के कंधों पर थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि दोपहर करीब साढ़े तीन बजे प्रदीप एक महिला के साथ ऋषि नगर स्थित एक होटल में आया था।

    यहां पर उसने एक कमरा किराये पर लिया। उसके बाद वह महिला के साथ कमरे में चला गया। होटल संचालक ने बताया कि कुछ देर बाद महिला कमरे से बाहर निकली और चली गई। प्रदीप कमरे के अंदर था।

    बार-बार आ रही थी कॉल

    होटल संचालक ने बताया कि प्रदीप ने अपना फोन काउंटर पर चार्जिंग में लगा था। महिला के कमरे से जाने के बाद से उसके मोबाइल पर बार-बार कॉल आ रही थी। बार-बार कॉल आने पर होटल कर्मचारी मोबाइल को देने के लिए कमरे में गया तो प्रदीप बेड पर संदिग्ध हालत में पड़ा हुआ था। उस समय उसकी सांसे थम चुकी थी।

    यह देखकर होटल संचालक ने शहर थाना पुलिस को सूचना दी। पता चलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के फोन में मिले नंबर के आधार पर उनके स्वजन को सूचना दी। पुलिस ने होटल के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में ली है। पुलिस पता लगा रही है कि प्रदीप के साथ महिला कौन थी।

    मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। होटल के अंदर की सीसीटीवी कैमरे की फुटेल हासिल की है। पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे।

                                                                                          अमित कुंडू, शहर थाना प्रभारी, हिसार