हिसार में शादी की खुशियां मातम में बदलीं, घुड़चढ़ी के दौरान छत से गिरकर युवक की मौत
हिसार के पंघाल गांव में चचेरे भाई की घुड़चढ़ी के दौरान छत से गिरने से 38 वर्षीय अजय की मौत हो गई। बुधवार रात हुई इस घटना के बाद अस्पताल में उपचार के द ...और पढ़ें
-1773339037968_m.webp)
घुड़चढ़ी के दौरान छत से गिरकर युवक की मौत। फाइल फोटो
जागरण संवाददाता, हिसार। पंघाल गांव में चचेरे भाई की घुड़चढ़ी के दौरान छत से गिरने से अजय (38) की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना बुधवार रात करीब 12 बजे की है। अग्रोहा मेडिकल कालेज में पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव स्वजन को सौंप दिया। मृतक के चचेरे भाई विक्रम की वीरवार रात को शादी है। अजय की मौत के साथ शादी की खुशियां मातम में बदल गई।
पंघाल के ग्रामीणों ने बताया कि अजय रेलवे विभाग में गेटमैन के पद पर कार्यरत था और उसकी बरवाला रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी थी। स्वजन ने बताया कि वीरवार को अजय के चचेरे भाई विक्रम की शादी है। बुधवार रात को घुड़चढ़ी का कार्यक्रम था। घर के बाहर डीजे बज रहा था। सभी खुशी में नाच रहे थे। इसी दौरान अजय छत पर चला गया था। थोड़ी देर के बाद बच्चों ने उसे नीचे जमीन पर पड़ा देखा और इस बारे में स्वजन को बताया।
स्वजन उसे घायल हालत में बरवाला के एक अस्पताल में लेकर आए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर बरवाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। वीरवार को मेडिकल कालेज अग्रोहा में पोस्टमार्टम कराया गया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।