हिसार: अवैध संबंधों के चलते पत्नी का पहले गला दबाया फिर जलाकर मार डाला, पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार
हिसार के आदमपुर में रेखा की हत्या का मामला सामने आया है। पहले इसे गैस दुर्घटना बताया गया, लेकिन जांच में पता चला कि दहेज और पति के अवैध संबंधों के चलते उसकी हत्या की गई। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है और सास-ससुर के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। ससुराल वालों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही रेखा का अंतिम संस्कार कर दिया था।
-1762106114729.webp)
हिसार: अवैध संबंधों के चलते पत्नी की हत्या। सांकेतिक फोटो
जागरण संवाददाता, हिसार। आदमपुर एरिया के गांव दड़ौली में रहने वाली रेखा की गैस सिलेंडर से निकली आग की वजह से मौत नहीं हुई थी, बल्कि पहले उसका गला दबाया गया था और बाद में उसके कपड़ों में आग लगाकर उसे मार डाला था। वारदात 26 अक्टूबर की है। मृतका के पति, सास और ससुर ने बिना पोस्टमार्टम करवाए शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। अब मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपित पति दलबीर को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि रेखा की दहेज के लिए और पति के अवैध संबंध के चलते हत्या की गई थी। पुलिस ने मृतका के पति दिलबाग, ससुर हेतराम और सास संतोष देवी के खिलाफ दहेज हत्या और शव को खुर्द-बुर्द करने का केस दर्ज किया है। दहेज के लिए करते थे परेशान फतेहाबाद जिला के गांव खाबड़ा खुर्द निवासी राजबीर ने पुलिस को बताया कि बड़ी बेटी रेखा की शादी 14 फरवरी 2024 को आदमपुर के गांव दड़ौली निवासी दिलबाग के साथ की थी।
शादी में दान-दहेज भी दिया था। पांच महीने तक ससुरालवालों ने बेटी को सही तरीके से रखा, लेकिन उसके बाद पति, सास और ससुर दहेज की मांग करने लगे। उन्होंने नई कार और रुपये मांगे। उनको दहेज देने से इंकार कर दिया। इसी बात को लेकर वे रेखा को प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि दिलबाग के किसी और महिला के साथ अवैध संबंध थे। इसका बेटी को पता चला तो उसने विरोध करना शुरू कर दिया। आए दिन बेटी से मारपीट की जाती थी।
26 अक्टूबर को मेरे भाई महेंद्र के पास बेटी के ससुरालजनों का फोन आया कि रेखा का देहांत हो गया है। जब वहां जाकर पूछा तो उन्होंने बताया कि गैस सिलेंडर में आग लगने के कारण रेखा झुलस गई और उसकी मौत हो गई। ससुरालवालों ने बेटी का बिना पोस्टमार्टम करवाए अंतिम संस्कार कर दिया।
चचेरी बहन ने बताई सारी बात तो हुआ खुलासा पुलिस को दिए गए बयान में राजबीर का कहना है कि रेखा की मौत के बाद उसकी चचेरी बहन ने बताया कि रेखा अक्सर पति के रिश्ते की बातें बताती थी। इंटरनेट पर हुई चैट के बारे में भी बताया था।
सभी परिस्थितियों में साफ है कि मेरी बेटी की हत्या दहेज की मांग और पति के अवैध संबंधों के चलते की गई है। पुलिस ने मृतका के पति दिलबाग, ससुर हेतराम और सास संतोष देवी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।