Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संग्राम सिंह से शादी के बाद ससुराल पहुंचीं अभिनेत्री पायल रोहतगी, बोलीं- हरियाणा के लोग दिल के साफ

    By Manoj KumarEdited By:
    Updated: Fri, 09 Sep 2022 12:55 PM (IST)

    अभिनेता संग्राम सिंह के साथ शादी करने के दो माह बाद टीवी अभिनेत्री पायल रोहतगी शुक्रवार को अपने ससुराल रोहतक जिले के गांव मदीना में पहुंचीं। ग्रामीणों ने नवविवाहित जोड़े का गर्मजोशी से स्वागत किया। रोहतक में शादी का चौथा रिसेप्शन था

    Hero Image
    रोहतक के होटल में संग्राम और पायल रोहतगी के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज

    ओपी वशिष्ठ, रोहतक : इंटरनेशनल रेसलर एवं अभिनेता संग्राम सिंह के साथ शादी करने के दो माह बाद टीवी अभिनेत्री पायल रोहतगी शुक्रवार को अपने ससुराल रोहतक जिले के गांव मदीना में पहुंचीं। ग्रामीणों ने नवविवाहित जोड़े का गर्मजोशी से स्वागत किया। एक दिन पहले वीरवार को रोहतक के महाराजा होटल में शादी का चौथा रिसेप्शन था, जिसमें हरियाणा के प्रशासनिक, पुलिस सेवा, राजनीति, खेल, शिक्षा, कला व संस्कृति से जुड़े दिग्गज नवविवाहित जोड़े को बधाई और शुभकामनाएं देने पहुंचे। बता दें कि 12 वर्षों तक रिलेसनशिप में रहने के बाद संग्राम सिंह और पायल रोहतगी ने नौ जुलाई को आगरा में शादी की थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संग्राम सिंह गहरे नीले रंग के शूट और पायल ने पायल रोहतगी पीच कलर की साड़ी में काफी जंच रही थे। आगरा के मंदिर में शादी करने के बाद पहली रिसेप्शन दिल्ली, दूसरा अहमदाबाद, तीसरा मुंबई में होने के बाद रोहतक में नवविवाहित जोड़ा पहुंचा। रियो ओलिंपिक में कांस्य पदक विजेता और हाल ही में कामनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडलिस्ट पहलवान साक्षी मलिक अपने अर्जुन अवार्डी पति सत्यव्रत कादियान के साथ समारोह में पहुंची।

    साक्षी के अलावा ओलिंपिक कांस्य पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त, ओलिंपियन पहलवान गीता फौगाट, इंटरनेशनल बाक्सर स्वीटी बूरा, ओलिंपियन बाक्सर एवं कामनवेल्थ गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट अमित पंघाल के पिता विजेंद्र व मां उषा रानी, वर्ल्ड चैंपियन पहलवान अंतिम पंघाल के परिवार के सदस्य भी नवविवाहित जोड़े को बधाई देने पहुंचे।

    पानीपत के उपायुक्त श्यामलाल पूनिया, रोहतक के उपायुक्त यशपाल यादव, आइआइएम रोहतक के डायरेक्टर प्रो. धीरज शर्मा, पीएलसी सुपवा के वीसी गजेंद्र चौहान, महम से विधायक बलराज कुंडू, पूर्व मंत्री एवं भाजपा के उपाध्यक्ष मनीष ग्रोवर, पूर्व मंत्री आनंद सिंह दांगी, पूर्व मंत्री सुभाष बतरा, पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा, सीएम मनोहर लाल के पूर्व ओएसडी अमरजीत सिंह, पूर्व इंटरनेशनल खिलाड़ी अजीत नांदल, हरियाणा बाक्सिंग संघ के मोटीवेटर अधिवक्ता राजनारायण पंघाल, सिंगर डा. सौरभ वर्मा भी समारोह में विशेेष रूप से शामिल हुए।

    हरियाणा के लोग दिल के साफ : पायल रोहतगी

    अभिनेत्री पायल रोहतगी ने कहा कि खड़ी बोली के हरियाणा के लोग दिल के साफ और स्पष्टवादी होते हैं। लंबे समय से संग्राम सिंह के साथ रहने के बाद वह अच्छी तरह से समझ सकती हैं। उन्हें हरियाणा में आने से खुशी मिलती है। रोहतक में वेडिंग रिसेप्शन के प्रदेश के खेल, राजनीति, प्रशासनिक अधिकारी व अन्य क्षेत्रों के लोगों से मिलकर उनको काफी अच्छा लगा है। हरियाणा में टेलेंट हैं, जिसे प्रोत्साहन की जरूरत है। अगर उन्हें सही ढंग से मार्गदर्शन मिला तो दुनिया में बेहतर कर सकते हैं। मैं संग्राम सिंह का साथ पाकर काफी खुश हूं, इतने अच्छे इंसान किस्मत वालों को ही मिलते हैं।

    हरियाणा में आने पर मिलता है सुकून : संग्राम सिंह

    संग्राम सिंह ने बताया कि अपनी माटी की खुशबू को कोई दूर नहीं हो सकता है। बेशक, वह मुंबई की चकाचौंध में पहुंच गए हैं, लेकिन अपनी रूट को कभी नहीं भूलता हूं। जब भी हरियाणा आता हूं तो बड़ा सुकून मिलता है। पायल रोहतगी जैसी स्पष्टवादी और मददगार इंसान का साथ पाकर काफी खुशी मिली है। दिल की साफ  और भावनात्मक हैं पायल रोहतगी। शादी के करीब दो माह बाद गांव में आने का अवसर मिला है, हम दोनों खुश हैं।

    संग्राम सिंह से संघर्ष करने की प्रेरणा मिलती है : साक्षी मलिक

    ओलिंपिक पदक विजेता पहलवान साक्षी मलिक ने समारोह में पहुंचने पर कहा कि संग्राम सिंह मदीना से हैं, जबकि वह मोखरा गांव से हैं। संग्राम सिंह के जीवन से संघर्ष करने की प्रेरणा मिलती है। संग्राम सिंह बचपन में हड्डी रोग से ग्रस्त थे, जिन्हें चलने-फिरने में भी असमर्थ बता दिया था। लेकिन उन्होंने इन बस बातों को झुठलाते हुए खुद को साबित करके दिखाया। कुश्ती जैसे खेल को चुना और कामयाब हुए। फिटनेस के मामले में अब संग्राम युवाओं के आदर्श हैं। ऐसे व्यक्ति के जीवन से युवाओं को हमेशा सीखने को मिलता है। ओलिंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त ने भी संग्राम को संघर्षशील इंसान बताया। उन्होंने कहा कि पायल और संग्राम की जोड़ी देश की उम्मा जोड़ी है।

    संग्राम है युवाओं के रोल माडल : डीसी यशपाल

    रोहतक के डीसी यशपाल यादव ने बताया कि संग्राम सिंह देश के युवाओं के लिए आदर्श हैं। ऐसे इंसान से युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। संग्राम सिंह ने जीवन में संघर्ष करके दिखा दिया कि जीवन में कभी हार मत मानिए। संग्राम सिंह ने गंभीर बीमारी को मात देकर यह साबित करके दिखाया है। संग्राम और पायल के वेडिंग रिसेप्शन में जाने का अवसर मिला, दोनों ऊर्जा से लबरेज हैं। संग्राम सिंह और पायल को देश में युवाओं को सकारात्मक दूष्टिकोण से जोड़ने के लिए अभियान चलाने का आह्वान भी किया।