Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा के बेरी में पुलिस ने अवैध पिस्तौल के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा

    Updated: Fri, 21 Nov 2025 04:24 PM (IST)

    बेरी में अपराध नियंत्रण अभियान के दौरान, पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने श्मशान घाट के पास नसीब नामक व्यक्ति को पकड़ा, जिसके पास से एक अवैध पिस्तौल बरामद हुई। आरोपी हथियार का कोई वैध लाइसेंस नहीं दिखा सका, जिसके कारण उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

    Hero Image

    हरियाणा के बेरी में पुलिस ने अवैध पिस्तौल के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा (फाइल फोटो)

    संवाद सूत्र,बेरी। अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना बेरी क्षेत्र की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।

    चौकी शहर बेरी के प्रभारी सहायक उप निरीक्षक राहुल ने बताया कि चौकी पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि नसीब निवासी बेरी जयराम आश्रम के पास स्थित श्मशान घाट के नजदीक अवैध हथियार के साथ मौजूद है। सूचना पुख्ता होने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और संदिग्ध युवक को काबू किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध पिस्तौल बरामद हुई। पूछताछ में आरोपित हथियार का कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर आरोपी नसीब को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।