Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देश में जींद सबसे प्रदूषित शहर, धारूहेड़ा दूसरे नंबर पर; इतना पहुंच गया AQI

    Updated: Wed, 22 Oct 2025 12:03 AM (IST)

    दिवाली पर पटाखों के कारण हरियाणा की हवा देश में सबसे खराब हो गई है। जींद और धारूहेड़ा में एक्यूआई 400 के पार चला गया है, जो गंभीर श्रेणी में आता है। ब ...और पढ़ें

    Hero Image

    देश में जींद सबसे प्रदूषित शहर। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, हिसार। देश में हरियाणा की हवा सबसे ज्यादा खराब है। दीवाली के दिन शाम चार बजे से लेकर मंगलवार शाम चार बजे तक जींद और धारूहेड़ा की हवा देश में सबसे ज्यादा खराब रही।

    गंभीर श्रेणी में पहुंचने के साथ ही दिल्ली व गाजियाबाद भी इससे पीछे है। हालात यह है कि जींद का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 421 और धारूहेड़ा का एक्यूआइ 412 तक पहुंच गया।

    इसी प्रकार पूरे हरियाणा की हवा खराब या बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई है। इसका बड़ा कारण दीवाली पर बजे पटाखे रहे। इन पटाखों को बजाने से प्रशासन भी नहीं रोक पाया जिससे हवा की स्थिति बिगड़ गई। वहीं प्रदेश में रात का तापमान 18 डिग्री के आसपास रहा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा के जींद और धारूहेड़ा की हवा की स्थिति गंभीर श्रेणी में पहुंच गई तो बहादुरगढ़, चरखी दादरी, गुरुग्राम, मानसेर, नारनौल, रोहतक और सिरसा शहर में हवा की स्थिति बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई।

    इन शहरों का एक्यूआइ 300 से 400 के बीच चल रहा है। वहीं हरियाणा से सटे दिल्ली का एक्यूआइ अभी 351 और गाजियाबाद का 324 और नोएडा का 320 तक पहुंच गया। इनसे ज्यादा हरियाणा के शहरों का एक्यूआइ बढ़ने के कारण यहां लोगों को ज्यादा परेशानी हुई।

    जिला एक्यूआई

    • जींद 421
    • धारूहेड़ा 412
    • अंबाला 234
    • बहादुरगढ़ 368
    • बल्लभगढ़ 297
    • भिवानी 327
    • चरखी दादरी 353
    • फरीदाबाद 268
    • फतेहाबाद 266
    • गुरुग्राम 370
    • हिसार 204
    • कैथल 273
    • करनाल 266
    • कुरुक्षेत्र 230
    • मानेसर 320
    • नारनौल 390
    • पलवल 209
    • पानीपत 216
    • रोहतक 376
    • सिरसा 353
    • यमुनानगर 224