Haryana Crime: कैथल में दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट, पति पर मामला दर्ज
कैथल के गुहला थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति दहेज में पैसे और बाइक ...और पढ़ें

Haryana Crime: कैथल में दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट, पति पर मामला दर्ज (File Photo)
जागरण संवाददाता, कैथल। गुहला थाना के तहत आने वाले एक गांव में करीब 25 वर्षीय विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला सामना आया है। इस संबंध में विवाहिता ने लोकल थाना में शिकायत दी है। शिकायत में उसने आरोप लगाया है कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता था और उसे दहेज के रूप में रुपए लाने और बाइक सहित अन्य सामान लाने के लिए कहता था। उसे कई बार मारपीट कर घर से बाहर भी निकाल देता था।
इस संबंध में पुलिस ने आरोपित पति के खिलाफ गुहला थाना में केस दर्ज कर लिया है। विवाहिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2022 में हरमीत नामक युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद तक तो उसके पति ने उसे ठीक-ठाक रखा, लेकिन बाद में उसके साथ मारपीट करने लगा। उसे देर रात को भी घर से बाहर निकाल देता था। थप्पड़, मुक्कों से पीटता था।
इस बारे में कई बार परिजनों ने उसके पति को समझने का भी प्रयास किया, लेकिन उसने किसी के बात नहीं मानी। अब आरोपित ने कहा है कि जब तक वह दहेज नहीं लाएगी, तब तक उसे घर नहीं आने देगा। वह अपने मायके में ही रह रही है।गुहला थाना की जांच अधिकारी बबीता ने बताया कि इस संबंध में पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपित पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।