Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana Weather: बारिश की हुई वापसी, कल से झमाझम बरसेंगे बदरा; पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से बदलेगा मौसम

    By Preeti GuptaEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Sat, 14 Oct 2023 08:44 AM (IST)

    Haryana Weather Today हरियाणा में आज मौसम साफ रहेगा। बूंदाबांदी के कोई आसार नहीं है। वहीं कल से प्रदेश में झमाझम बारिश होगी। कल से उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश का अगला दौर शुरू होगा। 15 अक्टूबर को राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 16 और 17 को राज्य में कई स्थानों पर ऐसी स्थिति देखने को मिलेगी।

    Hero Image
    हरियाणा में आज साफ रहेगा मौसम, कल से होगी बारिश (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, करनाल। Haryana Weather Today: हरियाणा में मानसून की विदाई होने के बाद दोबार से बारिश का अगला दौर शुरू होने वाला है। प्रदेश में फिर से बारिश की एंट्री होगी।

    उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिस कारण से फिर से प्रदेश में बारिश होगी। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 19 अक्टूबर तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं, हरियाणा में आज मौसम साफ रहेगा। आज बारिश और बूंदाबांदी के आसार नहीं है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कल से बनेंगे बारिश के आसार

    विक्षोभ के कारण 15 से 17 अक्टूबर की अवधि में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, इससे आगे की अवधि के लिए मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार 13 से 19 अक्टूबर की अवधि में राज्य में औसत वर्षा स्तर सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है। जबकि इससे अगले सप्ताह यानि बीस से 26 अक्टूबर के मध्य राज्य में वर्षा के लिहाज से मौसम कुल मिलााकर शुष्क बना रहने की संभावना है।

    अधिकतम और न्यूनतम तापमान रहेगा सामान्य

    अगले दोनों सप्ताह राज्य में अधिकतम और न्यूनतम तापमान स्तर सामान्य ही बना रहने के आसार हैं। वर्तमान मौसम प्रणाली के तहत ताजा पश्चिमी विक्षोभ अपनी धुरी के साथ मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक गर्त के रूप में लांग के साथ औसत समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर है। इसके प्रभाव से मध्य भाग पर प्रेरित चक्रवाती घेरा बनने की संभावना है।

    हरियाणा में कब-कब होगी बारिश?

    पाकिस्तान व पड़ोस के क्षेत्रों में इसका स्पष्ट प्रभाव नजर आने के आसार हैं। फिलहाल कुछ समय तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। जबकि 15 अक्टूबर को राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 16 और 17 को राज्य में कई स्थानों पर ऐसी स्थिति देखने को मिल सकती है।

    इसके बाद राज्य में एक बार फिर मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस बीच शुक्रवार को राज्य में सर्वाधिक 38 डिग्री सेल्सियस तापमान हिसार में रिकॉर्ड किया गया। जबकि न्यूनतम 16.1 डिग्री सेल्सियस तापमान पंचकूला का रहा।

    यह भी पढ़ें- Haryana Weather Today: फिर होगी बारिश की एंट्री, दो दिन बाद झमाझम बरसेंगे बदरा; इन जिलों में होगी वर्षा

    अक्टूबर में हुई कम बारिश

    मौजूदा सप्ताह में राज्य में इस अवधि के सामान्य वर्षा स्तर 2.6 एमएम की तुलना में केवल एक एमएम वर्षा हुई है। यह औसत स्तर से 62 प्रतिशत कम है।

    मौसम विभाग ने इसे लार्ज डेफिशिएंट यानि राज्य में औसत वर्षा की दृष्टि से बड़ी कमी के रूप में आंका है। वहीं मानसून की विदाई के बाद शुरू हुए नए सीजन के लिहाज से इस अवधि के सामान्य वर्षा स्तर 5.6 एमएम की तुलना में केवल एक एमएम वर्षा को औसत से 82 प्रतिशत गिरावट के रूप में रेखांकित किया गया है।

    यह भी पढ़ें- Haryana Weather Today: हरियाणा में बदलेगा मौसम का मिजाज, फिर झमाझम होगी बारिश; नया पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय