Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    करनाल में ₹27 लाख की धोखाधड़ी के मामले में तीसरा आरोपी अरेस्ट, पैसों का लालच देकर गरीबों के खरीदते थे बैंक खाते

    Updated: Mon, 09 Feb 2026 04:00 AM (IST)

    पुलिस ने करनाल में 27 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी के मामले में एक और आरोपी अरुण को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने भतीजा बनकर मास्टर जयराम से ठगी की थी। जा ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    स्मार्ट व्यू- पूरी खबर, कम शब्दों में

    जागरण संवाददाता, करनाल। भतीजा बनकर 27 लाख रुपये की धोखाधाड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में दो आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका हैं। जांच अधिकारी सुरेंद्र ने बताया कि आरोपित गरीब लोगों से 10 से 30 हजार रुपये का लालच देकर बैंक अकाउंट खरीदते थे ताकि ठगी के रुपये उन बैंक खातों में ट्रांसफर हो सके।

    निगदू निवासी मास्टर जयराम ने शिकायत दी थी कि नवंबर 2025 में उसके पास एक व्यक्ति ने फोन कर कहा था कि वह उसका भतीजा बोल रहा है जो विदेश में रहता है। आरोपितों ने बातों में लेकर उससे 27 लाख रुपये 6 बैंक खातों में ट्रांसफर करवा लिए थे।

    जांच में पता चला कि बैंक खाते भोपाल में झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों के हैं। उनसे बातचीत की तो पता चला कि उनके भतीजे हर्ष ने उनके बैंक खाते की जानकारी ली थी। इसके बाद उसने यह बैंक खाते किसी अन्य व्यक्ति को दिए थे।

    इसकी चेन बनी है। मामले में पहले हर्ष और उत्तर प्रदेश निवासी अनीत वर्मा को गिरफ्तार किया था। अब मध्यप्रदेश के भोपाल निवासी अरूण को गिरफ्तार किया। उसने यह बैंक खाता 30 हजार रुपये में बेचा था।