Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    करनाल में विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी, कंबोडिया की बजाए भेज दिया मलेशिया; आरोपी काबू

    Updated: Sun, 23 Nov 2025 05:16 PM (IST)

    करनाल पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी संदीप ने शिकायतकर्ता सन्नी कुमार से कंबोडिया भेजने के लिए पैसे लिए थे, लेकिन उसे मलेशिया भेज दिया। आरोपी ने इस धोखाधड़ी के लिए तीन लाख रुपये लिए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image

    करनाल: कंबोडिया की जगह मलेशिया भेजने पर आरोपी गिरफ्तार

    जागरण संवाददाता, करनाल। विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। मधुबन थाना के उप निरीक्षक लछमन सिंह के अनुसार गांव शामगढ़ से आरोपित संदीप उर्फ सैंडी निवासी गांव दरड करनाल को गिरफ्तार किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शिकायतकर्ता सन्नी कुमार की शिकायत पर 17 अक्टूबर को धोखाधड़ी व इमीग्रेशन एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपित संदीप ने शिकायतकर्ता को कंबोडिया भेजने के लिए उसका पासपोर्ट व रुपये लिए थे लेकिन शिकायतकर्ता को कंबोडिया भेजने की बजाय मलेशिया की टिकट करवा दी। आरोपित ने तीन लाख रुपये लेकर धोखाधड़ी की। मामले की जांच जारी है।