Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    स्वामी ज्ञानानंद ने वृंदावन में प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात, बताया अब कैसा है स्वास्थ्य

    Updated: Wed, 22 Oct 2025 09:42 AM (IST)

    गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने वृंदावन में स्वामी प्रेमानंद जी महाराज से भेंट की। उन्होंने प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनकी मानसिक स्थिति को पूरी तरह से स्वस्थ बताया। ज्ञानानंद महाराज ने उनके शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी प्रार्थना की। दोनों संतों ने सनातन धर्म और गीता के प्रचार-प्रसार पर चर्चा की। यह आध्यात्मिक मुलाकात सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

    Hero Image

    प्रेमानंद महाराज

    जागरण संवाददाता, करनाल। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने स्वामी प्रेमानंद जी महाराज से वृंदावन स्थित उनके आश्रम में स्नेहपूर्ण भेंट की। प्रेमानंद महाराज की सेहत खराब होने की सूचना पर वह उनका हालचाल जानने वृंदावन गए थे। ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि स्वामी प्रेमानंद महाराज से मुलाकात कर पता चला कि वह मानसिक रूप से पूर्ण रूप से स्वस्थ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस दौरान गीता के भाव पर भी चर्चा की। वह भगवान से उनके शारीरिक रूप से पूरी तरह से स्वस्थ होने की कामना करते हैं। प्रेमानंद जी महाराज को सनातन धर्म और वैदिक मूल्यों के प्रचार में उनके योगदान के लिए प्रणाम किया।

    स्वामी प्रेमानंद महाराज ने स्वामी ज्ञानानंद महाराज की गीता के प्रचार-प्रसार में दिए जा रहे योगदान को सराहा। उन्होंने कहा कि स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज सरल भाषा में समाज में गीता का प्रचार कर रहे हैं। दोनों संतों की यह आध्यात्मिक मुलाकात सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।