Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    करनाल में दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से फोटोग्राफर की मौत

    Updated: Tue, 26 Aug 2025 07:38 PM (IST)

    करनाल में रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से फोटोग्राफर विनोद वर्मा की दुखद मौत हो गई। वह 45 साल पहले करनाल में बस गए थे और उन्होंने चाहत स्टूडियो की स्थापना की थी। विनोद सोमवार रात घर से निकले थे और रेलवे लाइन पार करते समय दुर्घटना का शिकार हो गए। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार को सौंप दिया है।

    Hero Image
    ट्रेन की चपेट में आने से फोटोग्राफर विनोद वर्मा की मौत।

    जागरण संवाददाता, करनाल। रेलवे स्टेशन के निकट ट्रेन की चपेट में आने से फोटोग्राफर विनोद वर्मा की जान चली गई। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कर स्वजनों को सौंप दिया है। मृतक विनोद वर्मा मूलतः प्योंत के निवासी थे और लगभग 45 वर्ष पूर्व परिवार के साथ करनाल आ गए थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कलंदरी गेट पर चाहत स्टूडियो स्थापित किया था। विनोद के भाई अशोक कुमार वर्मा पुलिस विभाग में एसआई के पद पर कार्यरत हैं और एनसीबी में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाते हैं।

    अशोक वर्मा के अनुसार, विनोद सोमवार रात करीब 10 बजे घर से निकले थे, जबकि उनका फोन घर पर ही था। उन्होंने अपनी स्कूटर रेलवे स्टेशन के पास खड़ी की थी। जब वह रेलवे लाइन पार कर रहे थे, तभी वह ट्रेन की चपेट में आ गए।

    जीआरपी ने उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। स्थानीय निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि विनोद न केवल एक सामाजिक व्यक्ति थे, बल्कि धार्मिक भी थे।

    उन्होंने अपने जीवन के अंतिम क्षणों में नेत्रदान का निर्णय लिया था। अशोक ने बताया कि परिवार में पांच भाई थे, जिनमें से दो का निधन हो चुका है। जीआरपी थाना प्रभारी श्याम सिंह ने घटना की पुष्टि की है।