बेटे के भविष्य के लिए की थी FD, कुरुक्षेत्र में ग्राहक के 20 लाख रुपये लेकर निजी कंपनी के संचालक हुए चंपत
कुरुक्षेत्र में एक निजी कंपनी के संचालकों ने ग्राहक की 20 लाख रुपये की एफडी लेकर धोखाधड़ी की। राजेंद्र कुमार ने अपने बेटे के नाम पर एफडी करवाई थी, जिस ...और पढ़ें

एक निजी कंपनी के संचालक ग्राहक की 20 लाख रुपये की एफडी लेकर फरार हो गए (प्रतीकात्मक फोटो)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। जिले में एक प्राइवेट कंपनी के संचालक अपने ग्राहक की 20 लाख रुपये की एफडी लेकर फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर पांच निवासी राजिंदर कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने 22 अगस्त 2023 को अपने बेटे वासु के नाम पर एक कंपनी के कुरुक्षेत्र स्थित कार्यालय में 20 लाख रुपये की एफडी करवाई थी।
इस पर उन्हें हर महीने ब्याज मिल रहा था और एफडी की मैच्योरिटी 22 अगस्त 2024 तय थी। उनका आरोप है कि कंपनी के संचालकों ने बिना बताए एफडी को रिन्यू कर दिया। मार्च 2025 तक उन्हें ब्याज मिलता रहा, लेकिन इसके बाद भुगतान बंद हो गया। जब वह कंपनी कार्यालय पहुंचे तो आरोपित ने उन्हें एफडी 25 लाख रुपये की कराने का लालच दिया और ब्याज में एडजस्ट करने की बात कही। भरोसा करके उन्होंने एफडी की राशि बढ़वा दी।
बाद में जब वह अपने पैसे लेने के लिए कार्यालय पहुंचे तो वहां ताला लगा मिला। आसपास के लोगों से पता चला कि संचालक करीब दो महीने पहले ही आफिस बंद कर फरार हो गए। शिकायतकर्ता ने दोनों के मोबाइल नंबरों पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन बंद मिले। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।