Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'जहां सीता माता का जन्म हुआ, वहीं PM की मां का अपमान', अभद्र टिप्पणी मामले पर CM सैनी ने राहुल गांधी को घेरा

    Updated: Sun, 31 Aug 2025 01:05 PM (IST)

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राहुल गांधी को प्रधानमंत्री मोदी की स्वर्गीय माता पर की गई टिप्पणी के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत की तरक्की विपक्ष को रास नहीं आ रही इसलिए वे ऐसी बातें कर रहे हैं। उन्होंने स्वच्छ कुरुक्षेत्र अभियान के तहत झाड़ू लगाई और पौधरोपण किया। सैनी ने कहा कि हरियाणा खिलाड़ियों को सबसे अधिक पुरस्कार देने वाला राज्य है।

    Hero Image
    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि बिहार की पवित्र धरा पर मां सीता ने जन्म लिया था। इसी पवित्र धरा पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की स्वर्गीय माता पर की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यहां भगवान बुद्ध ने मानवता का संदेश दिया, चाणक्य ने राजनीति और नीति का ज्ञान दिया और गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश हुआ है। इस भूमि से राहुल गांधी की टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण है।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मेहनत करके पूरे विश्व में भारत का सम्मान बढ़ाया है और जरूरतमंदों को सशक्त और मजबूत करने का काम किया। भारत की यही ताकत विपक्ष को हजम नहीं हो रही। इसीलिए राहुल गांधी प्रधानमंत्री की स्वर्गीय माता के बारे में टिप्पणी कर रहे हैं। उनको इस तरह की भाषा बोलने का कोई अधिकार नहीं है। वह रविवार को साइक्लोथान का शुभारंभ करने के लिए ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग पहुंचे थे।

    उन्होंने इस अवसर पर स्वच्छ कुरुक्षेत्र, मेरा कुरुक्षेत्र, मेरा अभिमान के तहत सड़क पर झाडू लगाई। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि राहुल गांधी कभी संविधान उठाकर चल पड़ते हैं। तो कभी वोट चोरी का आरोप लगाते हैं। कांग्रेस के नेता लाडो-लक्ष्मी योजना पर सवाल उठा रहे हैं। गुटबाजी के कारण ये लोग अलग-अलग बातें बोल रहे हैं।

    वोट लेने के लिए ये नेता राहुल गांधी को स्क्रिप्ट पकड़ा देते हैं कि ऐसा कहने से वोट मिल जाएंगे। उन नेताओं को राहुल गांधी को लेकर हिमाचल, कर्नाटक और तेलंगाना का भ्रमण करना चाहिए, जहां महिलाओं को दो हजार और 1500 देने का वादा किया था।

    वह राहुल गांधी को पंजाब भी लेकर जाएं, जहां महिलाओं को 1100 रुपये देने का वादा किया था। भाजपा ने अपने सभी वायदे पूरे किए हैं। इससे पहले उन्होंने ब्रह्मसरोवर पर पौधरोपण करके हरियाली का संदेश भी दिया। साथ ही स्वच्छ कुरुक्षेत्र की आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ भी किया।

    उन्होंने नागरिकों से स्वच्छता वेबसाइट पर स्वच्छता की फोटो अपलोड करने का आह्वान किया। उनके साथ पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, नगर परिषद की चेयरपर्सन माफी ढांडा, जिला परिषद चेयरपर्सन कंवलजीत कौर मौजूद रही।

    वह साइक्लोथान का शुभारंभ कर साइकिल पर द्रोणाचार्य स्टेडियम पहुंचे। स्टेडियम में पहुंच उन्होंने वॉलीबॉल मैदान में खेल में भी हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि हरियाणा पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सबसे अधिक पुरस्कार देने वाला देश का पहला राज्य है। सरकार ने खिलाड़ियों को 593 करोड़ रुपये के पुरस्कार दिए हैं। खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मानदेय भी दिया जाता है।

    comedy show banner
    comedy show banner