Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mahendragarh News: सिनेमा सड़क मार्ग जल्द बनने की जगी उम्मीद, वाहन चालकों और व्यापारियों मिलेगी राहत

    Updated: Sun, 03 Aug 2025 12:10 PM (IST)

    महेंद्रगढ़ में सिनेमा सड़क मार्ग तीन सालों से जर्जर है। व्यापारियों ने विधायक से मिलकर इसे बनवाने की मांग की थी। विजिलेंस विभाग ने जांच के बाद सड़क बनाने की मंजूरी दे दी है। पहले घटिया सामग्री के इस्तेमाल के कारण सड़क जल्दी टूट गई थी। अब दोबारा निर्माण की उम्मीद है।

    Hero Image
    सिनेमा सड़क मार्ग से वर्षा के दौरान गुजरते वाहन व मार्ग बने गड्‌ढों का दृश्य। जागरण

    मोहनलाल अग्रवाल, महेंद्रगढ़। शहर का सिनेमा सड़क मार्ग लगभग तीन वर्षों से जर्जर हालत में है जिसको लेकर व्यापारियों को नपा प्रधान व स्थानीय विधायक कंवर सिंह यादव से मिलकर इस मार्ग को बनवाने की मांग की थी।

    विधायक ने कहा था कि इस मार्ग पर घटिया सामग्री का प्रयोग करने के कारण इसकी जांच विजिलेंस विभाग कर रहा था, लेकिन अब विजिलेंस विभाग ने एक पत्र जारी कर यह कह दिया है कि सिनेमा सड़क मार्ग बनने हमें कोई एतराज नहीं है। सड़क मार्ग के गड्ढों को भरने के आदेश दे दिए है जिससे कुछ राहत व्यापारियों को मिल जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि महेंद्रगढ़ का सिनेमा सड़क मार्ग दो बार बनाने के बाद भी अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। शहर का यह वीआइपी सड़क मार्ग होने के बाद भी न तो नपा इसे बनाने में दिलचस्पी ले रही थी और ना ही प्रशासन इस ओर कोई ध्यान दे रहा था जबकि शहरवासियों ने भाजपा विधायक कंवर सिंह यादव से भी मुलाकात कर इस मार्ग का निर्माण करवाने के लिए गुजारिश की थी।

    इसके बावजूद भी इस मार्ग का कोई वारिश नहीं है। बता दें कि शहर के सिनेमा रोड पर नगर पालिका की ओर से बनाई गई सड़क कुछ ही साल में दम तोड़़गई है। सड़क में बने गहरे गड्डों के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं व्यापारियों का व्यापार भी प्रभावित रहा है। लेकिन नगर पालिका के अधिकारियों पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा है।

    बता दें नगर पालिका की नई कार्यकारिणी गठन होने के कुछ पश्चात शहर के सिनेमा रोड की सड़क का निर्माण किया गया था। सिनेमा रोड के व्यापारियों ने ठेकेदार पर घटिया सामग्री का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन भी किया था। इसके बाद व्यापारियों ने नगर पालिका के सचिव से भी मुलाकात थी।

    नगर पालिका के सचिव का कहना था कि मामला उनके संज्ञान नहीं है। इस मार्ग की सड़क का दोबारा से निर्माण कराया जाएगा। ठेकेदार के दोबारा से महज खानापूर्ति करते हुए दोबारा से सड़क का निर्माण भी कर दिया गया।

    स्थानीय व्यापारी लगातार ठेकेदार के कार्यप्रणाली पर सवाल उठते रहे, लेकिन नगर पालिका के अधिकारियों ने एक बार मौके पर पहुंचकर सड़क के निर्माण कार्य की जांच नहीं की। अब अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा शहर की जनता को उठाना पड़ रहा है।

    इसके अलावा सिनेमा रोड जिले के कई गांवों को शहर से जोड़ता है। करीब दो दर्जन गांवों के लोग शहर आने के लिए, इस मार्ग का प्रयोग करते है। सड़क की दयनीय स्थिति होने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। इस मार्ग से कई शिक्षण संस्थानों की बसे होकर गुजरती है।

    नगर पालिका द्वारा ढाई साल पहले आईटीआई सड़क को मॉडल सड़क का दर्जा दिया गया था। इस सड़क को करोड़ों रुपये की लागत से निर्माण करवाया गया था। मॉडल सड़क से ढाई साल में ही रोड़या निकलनी शुरू हो गई है। वहीं कई जगह गहरे गड्ढे होने लगे है।

    टूटी सड़क के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। बस स्टैंड होने के कारण यात्रियों की परेशानी अधिक बढ़ गई है। बस स्टैंड पर आने वाले वाहनों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही हैं।

    जिस समय यह मार्ग बनाया गया था इसकी शिकायत विजिलेंस के अधिकारियों को की गई थी लेकिन अब विजिलेंस विभाग ने इस मार्ग को बनाने के लिए मंजूरी दे दी है। जिससे यह सड़क मार्ग जल्द ही बनाया जाएगा।

    - रमेश सैनी, नपा प्रधान