वैज्ञानिकों ने विकसित की 'सॉयल हेल्थ प्लस' जैव उत्पाद श्रृंखला, प्रतिकूल परिस्थितियों में भी फसलों को देगा सहारा
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने "सॉयल हेल्थ प्लस" नामक एक नई जैव उत्पाद श्रृंखला का विकास किया है। यह उत्पाद श्रृंखला प्रतिकूल परिस्थितियों में भी फसलों को सहारा देने में सक्षम है। यह किसानों को उपज बढ़ाने और मिट्टी की उर्वरता में सुधार करने में मदद करेगी, साथ ही टिकाऊ कृषि को भी बढ़ावा देगी।
-1761219050700.webp)
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों को सफलता। जागरण
संवाद सहयोगी, जागरण (महेंद्रगढ़)। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय, महेंद्रगढ़ के वैज्ञानिकों ने “सायल हेल्थ प्लस” नामक जैव उत्पाद श्रृंखला विकसित की है, जो फसलों को प्रतिकूल परिस्थितियों में भी बेहतर वृद्धि में मदद करेगी और मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार लाएगी।
कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार ने शोध दल को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की जैव प्रौद्योगिकी में बढ़ती नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रीय खाद्य व पर्यावरण सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
यह परियोजना बायोरैक-पीएसीई अनुदान (40 लाख रुपये) के अंतर्गत जैव प्रौद्योगिकी विभागाध्यक्ष प्रो. रूपेश देशमुख और डा. हुमैरा सोनाह के नेतृत्व में पूरी की जा रही है। टीम ऐसे जैव उत्पाद विकसित कर रही है जो सूखा और लवणता जैसी चुनौतियों से फसलों की रक्षा करते हुए मिट्टी की उर्वरता बढ़ाएं।
यह शोध हकेवि की सतत एवं जैविक कृषि को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।