दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज के लिए सजने लगे बाजार, बढ़ने लगी खरीददारों की भीड़
दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज के आगमन से बाजार सज गए हैं। दीयों, मूर्तियों और मिठाई की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। त्योहारों को लेकर लोगों में उत्साह है और व्यापारी अच्छी बिक्री की उम्मीद कर रहे हैं। बाजारों में रौनक बढ़ गई है।

दिवाली की खरीददारी के लिए बाजारों में बढ़ रही भीड़। जागरण
संवाद सहयोगी, जागरण, फिरोजपुर झिरका (नूंह)। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपों के त्योहार दीपावली के पावन पर्व पर शहर के बाजार सजने लगे हैं। शहर में जगह-जगह पर लोगों ने दुकानों पर मिट्टी के दीपक, पूजन सामग्री, खील, खिलौने बेचने के लिए सजा रखे हैं।
दीपावली के पावन पर्व पर खरीददारी करने के लिए बाजारों में रौनक लौटने लगी है। विशेषकर महिलाएं खरीददारों की संख्या बढ़ती जा रही है। बता दें इस बार दीपावली 20 अक्टूबर, मंगलवार को मनाई जाएगी, जबकि 22 अक्तूबर को गोवर्धन तथा 23 अक्तूबर को भैया दोज का त्योहार मनाया जाएगा।
सर्राफा दुकानों पर लगी रहती है भीड़
इन सबसे पहले धन तेरस का त्योहार मनाया जाएगा। यह 18 अक्टूबर को मनेगा। धन तेरस के त्योहार पर सोने एवं चांदी से बने आभूषण तथा बर्तन खरीदने को शुभ बताया गया है। इसीलिए धन तेरस के त्योहार पर सर्राफों, सुनारों तथा बर्तन बेचने वालों की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रहती है।
सजे बाजार, सजावट के सामानों के लिए उमड़े लोग
धन तेरस, दीपावली, गोवर्धन तथा भैया दूज के पर्व के लिए जहां एक ओर सामान बेचने वालों ने दुकानों को सजा लिया है तथा खरीददारी करने के लिए बड़ी संख्या में लोग बाजार आ रहे हैं। लक्ष्मी मैया के चित्र, मिट्टी से बने गणेश जी एवं महालक्ष्मी, चांदी के बने गणेश जी एवं महालक्ष्मी जी, घरों को सजाने के लिए सामग्री लोगों द्वारा खरीदी जा रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।