Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नूंह में पुलिस की फायरिंग में बदमाश घायल, बाल-बाल बची ASI की जान

    Updated: Wed, 15 Oct 2025 11:58 AM (IST)

    नूंह में पुन्हाना क्राइम ब्रांच ने मुठभेड़ के बाद कुख्यात अपराधी आबिद और उसके साथी जाहिद को गिरफ्तार किया। आबिद पर हत्या, लूट जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि वे इंदाना गांव के पास हैं। मुठभेड़ में आबिद ने पुलिस पर गोली चलाई, लेकिन बुलेट प्रूफ जैकेट से बचाव हुआ। जवाबी कार्रवाई में आबिद घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image

    जागरण संवाददाता नूंह। नूंह में पुन्हाना क्राइम ब्रांच की टीम ने एक दर्जन आपराधिक मामले में वांछित आबिद निवासी बिछोर व उसके साथी जाहिद को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। यह घटना उस समय घटी जब दोनों आरोपी एक बाइक पर सवार होकर इंदाना गांव की सड़क से जा रहे थे। सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों को घेर लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आरोपी आबिद पर हत्या, हत्या के प्रयास लूट गोकशी जैसे संगीत धाराओं में लगभग एक दर्जन मामले दर्ज हैं। मुठभेड़ में आरोपितों की तरफ से फायर किए गए, जिसमें एएसआई सूरज पर गोली चलाई लेकिन, बुलेट प्रूफ जैकट के कारण वह बच गए। पुलिस ने जवाब में गोली चलाई तो आरोपी घायल हो गया। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    पुन्हाना क्राइम ब्रांच के इंचार्ज निरीक्षक संदीप कुमार को आरोपी के बारे में सूचना मिली थी, उन्होंने अपनी टीम के साथ कार्रवाई की। बताया गया कि जैसे ही आरोपितों को पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपितों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। आरोपित की तरफ से पुलिसकर्मी एएसआई सूरज पर गोली चलाई गई। गनीमत यह रही कि उन्होंने उस वक्त बुलेट प्रूफ जैकेट पहन रखी थी, जिसकी वजह से वह बच गया। जवाब में पुलिस ने दोनों आरोपितों पर गोली चलाई। जो आरोपी के पैर में लगी।

    यह भी पढ़ें- 25 हजार के इनामी बदमाश की निकली हेकड़ी, मुठभेड़ में गोली लगने से घायल और पुलिस ने किया गिरफ्तार

    पुलिस ने मौके से आरोपितों को पकड़ लिया। बताया गया कि आबिद पर एक दर्जन के लगभग रंगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। कई बार पहले भी पुलिस ने इसे पकड़ने का प्रयास किया था, लेकिन यह बच निकला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह पता लगा रही है कि राजस्थान में भी आरोपी के खिलाफ कितने केस दर्ज हैं।