Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नूंह में साइबर ठगों का नया हथकंडा: लड़कियों की फर्जी प्रोफाइल से कर रहे ब्लैकमेल, प्रशासन अलर्ट!

    Updated: Fri, 31 Oct 2025 09:57 AM (IST)

    नूंह में साइबर ठगों ने ब्लैकमेल करने का नया तरीका अपनाया है। वे लड़कियों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों को फंसा रहे हैं। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है और जागरूकता अभियान चला रहा है। पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है, और कई गिरफ्तारियां हुई हैं।

    Hero Image

    महिलाओं का आईडी का इस्तेमाल कर रहे साइबर ठग।

    संवाद सहयोगी, जागरण, फिरोजपुर झिरका। अब ठगी करने के साइबर ठग नए-नए तरीके इजाद करने लगे हैं। अपने जाल मे युवाओं को फंसाने के साथ-साथ साइबर ठग अब महिलाओं एवं लड़कियों के आईडी मांगने लगे हैं। ताकि साइबर ठगी के लिए उनको इस्तेमाल कर ब्लैक मेल किया जा सके।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शहर के वार्ड नौ में भी कुछ युवाओं द्वारा साइबर ठगी का रैकेट चलाए जाने की चर्चा जोरों पर है। इनमें से कुछ युवकों ने तो साइबर ठगी के रुपयों से काफी बेनामी संपत्ति भी बना ली है।

    युवाओं को ढकेल रहे नशे की ओर

    साइबर ठगी करने वाले जहां एक ओर शहर के कुछ युवकों को साइबर ठगी के अवैध काम में इस्तेमाल कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर अब ये ठग अपने साथियों से शहर की कुछ लड़कियों एवं महिलाओं की आईडी भी मंगवाने लगे हैं ताकि उनके माध्यम से ये लोगों को ब्लैकमेल करने के साथ- साथ साइबर ठगी भी कर सकें।

    जानकारी अनुसार शहर के वार्ड नौ में साइबर ठगों का एक ऐसा गिरोह बना हुआ है जो युवाओं को अपने जाल में फंसाकर उनको नशे की सामग्री जैसे कि गांजा, स्मैक, चरस, सिलोचन मुहैया करवा रहे हैं। दिन ढलते ही ये युवक नशा करने लगते हैं। हालांकि ऐसे युवकों के परिजन पूरी तरह से परेशान हैं।


    जिला पुलिस द्वारा निरंतर साईबर ठगों को दबोचा जा रहा है। गांव- गांव में जागरुकता शिविर लगाकर लोगों को साइबर ठगी से बचने के लिए जागरुक भी किया जा रहा है। लोगों से अपील है कि वो साइबर ठगों के झांसे से बचें।

    -

    कृष्ण कुमार, पुलिस प्रवक्ता, नूंह