भाभी से देवर ने किया दुष्कर्म! महिला ने पति और सास पर भी लगाए गंभीर आरोप; हरकत में पुलिस
पलवल के बहीन थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने देवर पर दुष्कर्म और पति व सास पर जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर पति, देवर और सास के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विवाहिता ने 2019 में शादी के बाद से ही ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने दुष्कर्म का विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने की भी बात कही है।

महिला ने देवर पर लगाए दुष्कर्म का आरोप।
जागरण संवाददाता, पलवल। बहीन थाना अंतर्गत गांव में विवाहिता ने अपने देवर पर दुष्कर्म व पति और सास पर जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगाया है। बहीन थाना पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर पति, देवर व सास के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बहीन थाना प्रभारी यशवीर के अनुसार मामले में थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता ने दी शिकायत में कहा है कि उसकी शादी वर्ष 2019 में हुई थी। शादी के बाद से ससुरालजन उसे परेशान करने लगे। आरोप है कि कई बार उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
पीडिता के अनुसार देवर ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया, उसने जब इस बारे में अन्य ससुरालजनों को बताया तो उन्होंने उल्टा देवर का ही साथ दिया। इतना ही नहीं विवाहिता ने अपने पति व सास पर जहरीला पदार्थ खिलाकर जान से मारने का प्रयास करने का भी आरोप लगाया है। बहीन थाना पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।