Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा में आंधी में गिरे बिजली के 3277 खंभे, 233 गांवों में बत्ती गुल; अनिल विज ने दिए सख्त निर्देश 

    Updated: Sat, 13 Jun 2026 06:21 PM (IST)

    हरियाणा में आंधी-तूफान के कारण 13,277 बिजली के खंभे उखड़ गए, जिससे 842 फीडर और 233 गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। ...और पढ़ें

    हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज। फाइल फोटो

    हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज। फाइल फोटो

    HighLights

    1. आंधी से 13,277 बिजली के खंभे उखड़े, 233 गांव प्रभावित।

    2. 842 फीडर बाधित, 1552 कर्मचारी बिजली बहाली में जुटे।

    3. ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने त्वरित मरम्मत के निर्देश दिए।

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा में आंधी के कारण विभिन्न जिलों में बिजली के 13 हजार 277 बिजली के खंभे उखड़ गए। इससे 842 फीडर प्रभावित हुए हैं और 233 गांवों में बिजली गुल हो गई। बिजली खंभों की मरम्मत एवं पुनर्स्थापना के लिए 1552 कर्मचारी जुटे हुए हैं।

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आंधी-तूफान के कारण प्रभावित हुई बिजली व्यवस्था का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति को युद्धस्तर पर बहाल किया जाए। प्रभावित उपभोक्ताओं को न्यूनतम समय में राहत पहुंचाई जाए।

    384 फीडर से बिजली आपूर्ति बाधित

    बिजली व्यवस्था को शीघ्र सामान्य बनाने के लिए विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर विशेष अभियान चलाया गया है। विशेष टीमों में शामिल उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के 620 तथा दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के 932 कर्मचारी एवं तकनीकी दल दिन-रात फील्ड में रहकर बिजली लाइनों, ट्रांसफार्मरों एवं अन्य बिजली ढांचे की मरम्मत का कार्य कर रहे हैं।

    उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के 32 गांवों तथा दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के 201 गांव प्रभावित हैं। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के 458 तथा दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के 384 फीडर से बिजली आपूर्ति बाधित हुई है।

    खबरें और भी

    बिजली आपूर्ति बहाली में किसी प्रकार की देरी नहीं

    ऊर्जा मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मरम्मत कार्यों की लगातार निगरानी की जाए। जहां भी आवश्यक हो, अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध कराए जाएं ताकि बिजली आपूर्ति बहाली में किसी प्रकार की देरी न हो।

    उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे इस दौरान धैर्य बनाए रखें तथा बिजली लाइनों या टूटे हुए खंभों के आसपास जाने से बचें। किसी भी प्रकार की बिजली संबंधी समस्या की सूचना तुरंत संबंधित बिजली कार्यालय या शिकायत केंद्र को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।