Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    हरियाणा में छठ महापर्व के लिए जोरों पर तैयारियां, CM सैनी के निर्देश- 'घाटों की सजावट, सुरक्षा और यातायात हो पक्का'

    Updated: Wed, 22 Oct 2025 06:14 PM (IST)

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिला उपायुक्तों को छठ महापर्व के लिए बेहतर इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। छठ घाटों की सफाई, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। मुख्यमंत्री गुरुग्राम में महापर्व में शामिल हो सकते हैं। यह पर्व 25 अक्टूबर से शुरू होकर 28 अक्टूबर को समाप्त होगा, जिसमें सरकारी एजेंसियां सहायता प्रदान करेंगी।

    Hero Image

    छठ महापर्व 25 से शुरू होकर 28 अक्टूबर को समाप्त होगा (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सभी जिला उपायुक्तों को निर्देश दिए हैं कि अपने शहर में छठ महापर्व के बेहतर से बेहतर इंतजाम किए जाएं। छठ घाटों की सफाई से लेकर पानी की व्यवस्था करने के साथ-साथ लोगों की सुरक्षा तथा वाहनों की पार्किंग की बेहतर व्यवस्था की जाए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यातायात व्यवस्था में किसी तरह की परेशानी नहीं आए, खासतौर पर उन जगहों पर जहां काफी संख्या में पर्व मनाने के लिए लोग पहुंचते हैं। ऐसे स्थानों की सड़क पर काफी संख्या में ट्रैफिक पुलिस कर्मी लगाए जाने चाहिएं। मुख्यमंत्री खुद गुरुग्राम में महापर्व कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

    दीपावली के बाद छठ पूजा होती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार तथा झारखंड के लोग इस त्योहार को काफी उल्लास के साथ मनाते हैं। हरियाणा एनसीआर तथा अन्य शहरों में लाखों की संख्या में पूर्वांचल के लोग रह रहे हैं। गुरुग्राम तथा फरीदाबाद में ५० से अधिक छठ घाट बनाए जाते हैं। महापर्व का आरंभ 25 अक्टूबर से नहाय-खाय से होगा। दूसरे दिन खरना होगा।

    तीसरे दिन सूर्य भगवान की पूजा की जाती है, जिसमें ढलते हुए सूरज को अर्घ्य दिया जाता है। चौथे दिन 28 अक्टूबर को उगते हुए सूरज को अर्घ्य देकर इस व्रत का पारण और समापन होता है। छठ घाट में पानी तथा अन्य इंतजाम सरकारी एजेंसियों की ओर से किए जाते हैं। बिहार में चुनाव होने की वजह से भी हरियाणा सरकार की ओर से छठ महापर्व की तैयारियों में किसी तरह की कसर नहीं छोड़ी जाएगी।