Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वोट चोरी पर हरियाणा कांग्रेस का पंचकूला में हल्ला बोल, चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल

    By Sohan Lal Edited By: Sohan Lal
    Updated: Thu, 06 Nov 2025 06:44 PM (IST)

    हरियाणा में विधानसभा चुनावों के दौरान कथित वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस ने पंचकूला में चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नारे ल ...और पढ़ें

    Hero Image

    पंचकूला सेक्टर-17 स्थित चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता।

    जागरण संवाददाता, पंचकूला। हरियाणा में हुए विधानसभा चुनावों में बड़े पैमाने पर हुई कथित वोट चोरी और चुनावी धांधली का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने पंचकूला सेक्टर-17 स्थित चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल और एनएसयूआई के सैकड़ों पदाधिकारियों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर “वोट चोरी बंद करो – लोकतंत्र बचाओ”, “चुनाव आयोग जवाब दो” और “हरियाणा का जनादेश बहाल करो” जैसे नारे लगाए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए आयोग का पुतला दहन किया और जोरदार विरोध दर्ज कराया। युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष निशित कटारिया, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया इंचार्ज चांदवीर हुड्डा ने कहा कि हरियाणा की जनता ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया था, लेकिन मतगणना के दौरान योजनाबद्ध तरीके से कांग्रेस प्रत्याशियों के वोटों में हेराफेरी की गई।

    कई सीटों पर ईवीएम में गड़बड़ियां और मतपत्रों की गलत गिनती की शिकायतें लगातार आ रही हैं, लेकिन चुनाव आयोग मौन है। यह मौन लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी, एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष अविनाश यादव, प्रवक्ता पवन जैन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर जनता के मताधिकार का अपमान नहीं सहन करेगी। “यदि चुनाव आयोग ने तुरंत जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की, तो कांग्रेस राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करेगी और पूरे हरियाणा में ‘लोकतंत्र बचाओ अभियान’ चलाया जाएगा।

    हरियाणा महिला कांग्रेस प्रधान सुधा भारद्वाज ने कहा कि यह केवल कांग्रेस का नहीं, बल्कि हर हरियाणवी मतदाता का संघर्ष है जो अपने वोट की इज्जत के लिए लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को स्वतंत्र और निष्पक्ष संस्था की तरह काम करना चाहिए, न कि किसी दबाव में है। पूर्व नगर परिषद प्रधान रविंद्र रावल ने कहा कि हरियाणा की जनता ने इस चुनाव में कांग्रेस को खुलकर समर्थन दिया था, लेकिन जनादेश को बदलने का प्रयास जनता के भरोसे के साथ धोखा है। कांग्रेस इस अन्याय के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी।

    युवा कांग्रेस पंचकूला विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष अंकुश निषाद, पूर्व युवा महासचिव अनिल चौहान ने कहा कि हरियाणा में जनता का जनादेश कांग्रेस के पक्ष में था, लेकिन सत्ता में बैठे लोगों ने लोकतंत्र को शर्मसार किया है। उन्होंने मांग की कि चुनाव आयोग पारदर्शिता के साथ अपनी भूमिका स्पष्ट करे। लेकिन कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।