धर्मेंद्र की सेहत पर उड़ रही अफवाहों पर पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा की सेल्फी ने लगाया ब्रेक, अब कैसी है 'ही-मैन' की तबीयत?
बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र के स्वास्थ्य को लेकर सोशल मीडिया पर कई अफवाहें चल रही थीं। हरियाणा भाजपा के पूर्व अध्यक्ष रामबिलास शर्मा ने धर्मेंद्र के साथ अपनी तस्वीर साझा करके इन अफवाहों को शांत किया। उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र जी के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। दोनों के बीच पारिवारिक संबंध हैं, और रामबिलास शर्मा ने पहले धर्मेंद्र को राज्य का पर्यटन ब्रांड एंबेसडर भी नियुक्त किया था।

रामबिलास शर्मा ने धर्मेंद्र के साथ अपनी तस्वीर साझा की (फोटो: जागरण)
संवाद सूत्र, चंडीगढ़। बॉलीवुड अभिनेता एवं पूर्व सांसद धर्मेंद्र के स्वास्थ्य को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही अटकलों के बीच, हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र के साथ अपनी एक फोटो साझा की है।
इस पोस्ट के माध्यम से उन्होंने स्पष्ट किया कि धर्मेंद्र जी के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है, जिससे सोशल मीडिया पर चल रही तमाम अफवाहों पर विराम लग गया है।
उल्लेखनीय है कि फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र और पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा के आपस में पारिवारिक संबंध हैं। हरियाणा सरकार में पर्यटन मंत्री रहते हुए श्री शर्मा ने धर्मेंद्र जी को राज्य का पर्यटन ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया था।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।