Move to Jagran APP

'जज्बे को सदियों तक याद रखा जाएगा', हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में हुए विधानसभा चुनाव पर क्या बोले CEC राजीव कुमार?

Haryana Election News हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव सम्पन्न हो चुके हैं। इसी क्रम में आज चुनाव आयोग (ECI) ने महाराष्ट्र और झारखंड में चुनावी तारीखों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की।। तारीखों के एलान से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में सीईसी राजीव कुमार ने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के मतदाताओं को मतदान में उनकी सशक्त भागीदारी के लिए बधाई दी।

By Jagran News Edited By: Prince Sharma Updated: Tue, 15 Oct 2024 04:18 PM (IST)
Hero Image
Haryana Election 2024: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार (जागरण फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, पंचकूला। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव सम्पन्न हो चुके हैं। इसी क्रम में आज चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड में चुनावी तारीखों का एलान किया। इससे पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में सीईसी राजीव कुमार ने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के मतदाताओं को मतदान में उनकी सशक्त भागीदारी के लिए बधाई दी।

राजीव कुमार ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों ने लोकतंत्र के त्योहार को ऐतिहासिक बनाया। उन्होंने बड़ी संख्या में भाग लिया, अपने अधिकार का इस्तेमाल किया।

मताधिकार का अच्छे से प्रयोग किया और लोकतंत्र की मजबूत नींव रखी। इन चुनावों में जो जज्बा दिखाया गया, उसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। इस सार्वजनिक जनादेश ने नई उम्मीदें जगाई हैं। अब इस लोकतांत्रिक यात्रा को आगे ले जाना जम्मू-कश्मीर के लोगों पर है।

कैसा रहा जम्मू-कश्मीर और हरियाणा का चुनाव

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव तीन चरणों में हुए थे। कुल मतदान फीसदी की बात की जाए तो केंद्रशासित प्रदेश में 63.88 फीसदी मतदान हुआ। इनमें पुरुष मतदाता 64.68 लाख थे, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 63.04 फीसदी थी। वहीं, थर्ड जेंडर की संख्या 38.24 फीसद रही।

वहीं यदि बात की जाए हरियाणा की तो 3 अक्टूबर को सभी 90 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान हुआ। ओलरऑल टर्नआउट की बात करें तो यहां कुल 67.90 फीसदी मतदान हुआ। इनमें 68.93 फीसदी पुरुष मतदाता शामिल थे। जबकि 66.73 प्रतिशत महिला मतदाता थीं और 25.27 फीसदी थर्ड जेंडर शामिल हैं।

वहीं, अगर परिणाम की बात करें तो जम्मू-कश्मीर में नेकां और कांग्रेस ने बहुमत हासिल किया। नेकां को जहां 42 सीटें हासिल हुई। वहीं कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में 6 सीटें प्राप्त हुईं। वहीं, हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर 48 पर कांग्रेस ने जीत हासिल की। वहीं, कांग्रेस ने 37 सीटें हासिल की। वहीं इनेलो को इस चुनाव में 2 सीटें हासिल हुईं तो अन्य को 3 सीटें मिलीं

महाराष्ट्र और झारखंड में कब होंगे चुनाव

चुनाव आयुक्त के अनुसार, महाराष्ट्र की 288 सीटों पर एक ही चरण में 20 नवंबर चुनाव होने हैं। वहीं, नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। इसी क्रम में झारखंड में दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण का मतदान 13 नवंबर और दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा। वहीं नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।

यह भी पढ़ें- Jammu kashmir Oath Ceremony: उमर अब्दुल्ला 16 अक्टूबर को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, 370 हटने के बाद पहली बार बनेगी सरकार

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें