Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, लिंगानुपात सुधार में लापरवाही पर 3 सीनियर मेडिकल ऑफिसर और एक MO सस्पेंड

    Updated: Tue, 19 May 2026 12:25 PM (IST)

    हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने राज्य में लिंगानुपात सुधार से संबंधित नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन में विफलता पर बड़ी कार्रवाई की है। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    लिंगानुपात सुधार में लापरवाही पर 3 सीनियर मेडिकल ऑफिसर और एक MO सस्पेंड (AI Generated फोटो)

    HighLights

    1. हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने लिंगानुपात पर बड़ी कार्रवाई की।

    2. 3 सीनियर मेडिकल ऑफिसर और 1 मेडिकल ऑफिसर निलंबित।

    3. निगरानी और नियमों के पालन में विफलता का आरोप।

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने राज्य में लिंगानुपात में सुधार से संबंधित प्रभावी निगरानी और नियमों के कड़े कार्यान्वयन में विफलता को लेकर बड़ी दंडात्मक कार्रवाई की है।

    स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) सुमिता मिश्रा ने सख्त रुख अपनाते हुए 3 सीनियर मेडिकल ऑफिसर (SMO) और 1 मेडिकल ऑफिसर (MO) को तुरंत प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं।

    निगरानी और नियमों को लागू करने में रहे विफल

    मिली जानकारी के अनुसार, इन अधिकारियों पर लिंगानुपात में सुधार से जुड़े उपायों की प्रभावी ढंग से निगरानी न करने और संबंधित कानूनों को जमीन पर सही तरीके से लागू करने में नाकाम रहने का आरोप है। विभाग ने इसे कर्तव्यों के प्रति गंभीर लापरवाही माना है।

    ये अधिकारी हुए सस्पेंड

    एसीएम सुमिता मिश्रा द्वारा जारी निलंबन आदेश के तहत जिन अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है, उनके नाम इस प्रकार हैं:

    • SMO डॉ. टीना आनंद
    • SMO विजय परमार
    • SMO सतपाल
    • MO प्रभा