Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर; लिस्ट में देखें किसे कहां मिली तैनाती

    Updated: Wed, 08 Apr 2026 10:25 PM (IST)

    हरियाणा सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 15 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने तत्काल प्रभाव से इन अधिकारियों ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    जागरण संवाददाता, पंचकूला। हरियाणा में बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। प्रशासन ने 15 आईएएस अफसरों का तबादला किया है। इनमें विनीत गर्ग, अनुराग अग्रवाल, विजेंद्र कुमार, राजीव रंजन, पंकज अग्रवाल सहित 15 आईएएस अधिकारी है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने तत्काल प्रभाव से इन सभी के ट्रांसफर और नियुक्ति के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने अपने अतिरिक्त प्रधान सचिव साकेत कुमार को हटाया और अजय कुमार को उप प्रधान सचिव बनाया।

    transfers

    लिस्ट में कई जिलों के उपायुक्त (DC) और वरिष्ठ विभागों के सचिव स्तर के अधिकारी शामिल हैं। उत्तम सिंह (IAS 2015) को गुरुग्राम का नया उपायुक्त (DC) नियुक्त किया गया है। वे श्री माता शीतला देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य प्रशासक का पदभार भी संभालेंगे।

    haryana_list_news

    आनंद कुमार शर्मा (IAS 2019) को करनाल का नया उपायुक्त (DC) लगाया गया है। विनीत गर्ग (IAS 1991) को मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग  का अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) नियुक्त किया गया है।

    haryana_list_news

    अनुराग अग्रवाल (IAS 1994) अब सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के ACS होंगे। साथ ही वे हरियाणा सरस्वती हेरिटेज बोर्ड के सलाहकार की भूमिका भी निभाएंगे। अजय कुमार (IAS 2013) को मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव (DPSCM-II) के महत्वपूर्ण पद पर तैनात किया गया है।

    अधिकारी का नाम नई नियुक्ति (Posted As)
    विजेंद्र कुमार ACS, विकास एवं पंचायत विभाग
    राजीव रंजन प्रधान सचिव, सहकारिता विभाग
    पंकज अग्रवाल प्रधान सचिव, वास्तुकला (Architecture) विभाग
    जे. गणेशन अध्यक्ष, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
    अतुल कुमार कमिश्नर एवं सचिव, वित्त विभाग (हरियाणा-I)
    मणि राम शर्मा सचिव, स्वास्थ्य विभाग
    डॉ. आदित्य दहिया MD, हरियाणा पावर जनरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड