Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शहीद जवानों के नाम पर रखे जाएंगे 75 सरकारी स्कूलों के नाम, हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

    Updated: Sun, 31 Aug 2025 07:00 AM (IST)

    हरियाणा सरकार ने शहीदों को सम्मान देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश के 75 स्कूलों का नामकरण अब जांबाज जवानों के नाम पर होगा। शिक्षा विभाग और सैनिक कल्याण बोर्ड मिलकर स्कूलों की सूची तैयार करेंगे। यह निर्णय 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले राज्यव्यापी सेवा पखवाड़े के अंतर्गत लिया गया है जिसका उद्देश्य समाज में सेवा भावना को बढ़ाना है।

    Hero Image
    हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए (जागरण फोटो)

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। मां भारती की रक्षा करते वक्त अपने प्राणों का बलिदान करने वाले जवानों के सम्मान के लिए नायब सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। शिक्षा विभाग (स्कूल) प्रदेश के 75 स्कूलों का नामकरण जांबाज जवानों के नाम करेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह स्कूल नए होंगे जो केवल गांव के नाम पर चल रहे हैं। पहले से स्कूल बलिदानियों के नाम उन्हें इसमें नहीं रखा जाना है। नामकरण के लिए लिस्ट शिक्षा विभाग की परामर्श जिला सैनिक कल्याण बोर्ड की ओर से तैयार कर शासन को भेजी जानी है। यह कार्य दस दिन के अंदर पूरा किया जाना है।

    बता दें कि हरियाणा में 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक राज्यव्यापी सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। इस पाक्षिक कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सेवा की भावना को बढ़ावा देना और विकासात्मक पहलों को एक जन आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाना है।

    अनुराग रस्तोगी ने की हाई लेवल मीटिंग

    आयोजन आरंभ होने से पहले ही स्कूलों का नामकरण बलिदानी के नाम पर करना है। इसके लिए शनिवार को प्रदेश के मुख्य सचिव ने अनुराग रस्तोगी ने अभियान की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

    इस अभियान के तहत प्रदेशभर में प्रतिदिन कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी हर रोज मुख्य कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे, जबकि सभी जिलों में मंत्री इस तरह के कार्यक्रमों की अगुवाई करेंगे।

    स्कूलों में होगी प्रतियोगिताएं

    पूर्व सैनिकों की सक्रिय भागीदारी के साथ प्रदेशभर में प्लास्टिक मुक्त अभियान और व्यापक स्वच्छता अभियान शुरू चलेगा बता दें कि 17 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस है और दो अक्टूबर को राष्ट्रपिता महत्मा गांधी की जयंती है। शिक्षा विभाग स्कूलों और कॉलेजों में निबंध लेखन, वाद-विवाद, चित्रकला, रंगोली और नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिताएं होंगी।

    छात्र और शिक्षक स्वच्छता और नशामुक्ति की शपथ भी लेंगे। सेवा पखवाड़े के दौरान विभाग एनएसएस स्वयंसेवकों का एक समारोह भी होगा।

    ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में प्रतियोगिताओं और फिटनेस गतिविधियों के आयोजन हेतु कार्यक्रम तैयार करेगा। गांवों में खेल उपकरण भी वितरित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, युवाओं में उद्यमिता और रोज़गार सृजन को प्रोत्साहित करने के लिए स्टार्टअप को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

    75 आंगबाड़ी केंद्रों का होगा आधुनिकीकरण

    स्वास्थ्य विभाग अन्य कार्यक्रमों के अलावा, प्रदेशभर के स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सा जांच शिविरों लगाएगा। 75 अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलेगा। इसके अलावा महिला एवं बाल विकास विभाग 75 आंगनबाड़ी केंद्रों का आधुनिकीकरण और सौंदर्यकरण करेगा।

    पर्यटन एवं पुरातत्व विभाग ने 75 पर्यटन/ऐतिहासिक स्थलों पर छात्रों का भ्रमण करवाने के साथ-साथ पर्यटन स्थलों, ऐतिहासिक स्थलों, झीलों, पार्कों, मंदिरों, मस्जिदों और गुरुद्वारों में स्वच्छता अभियान चलेगा। अभियान के दौरान 75 महिला सरपंचों, 75 ड्रोन दीदी, स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों, महिला उद्यमियों और युवा स्टार्टअप संस्थापकों के साक्षात्कार लिए जाएंगे।

    comedy show banner
    comedy show banner