करनाल और फरीदाबाद बनेंगे स्मार्ट सिटी, 168 में से 108 प्रोजेक्ट कंप्लीट; अगले साल तक पूरा होगा काम
हरियाणा सरकार ने करनाल और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की समय सीमा 31 मार्च तक बढ़ा दी है। इसका उद्देश्य शेष कार्यों को पूरा कर शहरी बुनियादी ढांच ...और पढ़ें
-1778752443010_m.webp)
करनाल और फरीदाबाद अब अगले साल तक बनेंगे स्मार्ट सिटी, परियोजना की अवधि बढ़ी।
HighLights
करनाल और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना अवधि बढ़ी
परियोजनाएं 31 मार्च 2025 तक पूरी होंगी
शहरी बुनियादी ढांचे में सुधार, नागरिक सुविधाओं में वृद्धि
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। करनाल और फरीदाबाद अब अगले साल तक स्मार्ट सिटी बन सकेंगे। प्रदेश सरकार ने करनाल स्मार्ट सिटी परियोजना तथा उसकी प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी (पीएमसी) की अवधि को 31 मार्च तक बढ़ा दिया है। इसी तरह फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना का भी 31 मार्च तक विस्तार किया गया है।
मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में वीरवार को आयोजित राज्य स्तरीय उच्चाधिकार प्राप्त संचालन समिति (एसएलएचपीएससी) की बैठक में करनाल और फरीदाबाद में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत चल रही परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
परियोजनाओं को पूरा करने के लिए केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के निर्देशों के अनुरूप समय सीमा को बढ़ाया गया है, ताकि पूर्णता के निकट पहुंच चुकी शेष परियोजनाओं को प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सके। इस कदम से परियोजनाओं को प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सकेगा तथा निर्मित परिसंपत्तियों को संबंधित विभागों को सुचारू रूप से हस्तांतरित किया जा सकेगा।
मुख्य सचिव ने करनाल और फरीदाबाद में स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत क्रियान्वित परियोजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा करते हुए दोनों शहरों में चल रहे विकास कार्यों की गति की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी मिशन ने आधुनिक एवं तकनीक आधारित विकास पहलों के माध्यम से शहरी आधारभूत संरचना को सुदृढ़ किया है।
इससे नागरिक सुविधाओं में सुधार हुआ है तथा लोगों का जीवन स्तर बेहतर हुआ है। उन्होंने कहा कि शेष परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाए तथा मिशन के तहत निर्मित सार्वजनिक परिसंपत्तियों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
खबरें और भी
शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव अशोक कुमार मीणा ने बताया कि फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा 917 करोड़ रुपये की लागत से कुल 46 परियोजनाएं शुरू की गई हैं, जिनमें से 32 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं। इसी प्रकार करनाल स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा लगभग 930 करोड़ रुपये की लागत से 122 परियोजनाएं शुरू की गई हैं, जिनमें से 86 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं।
पूरी हो चुकी कई परियोजनाओं को संचालन एवं रखरखाव के लिए संबंधित विभागों को हस्तांतरित भी किया जा चुका है। फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा 23 परियोजनाएं तथा करनाल स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा 83 परियोजनाएं संबंधित एजेंसियों को सौंपी जा चुकी हैं।
बैठक में बताया गया कि दोनों स्मार्ट सिटी में स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत आवंटित अनुदान का सफलतापूर्वक उपयोग किया है। प्रत्येक शहर को केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार द्वारा 50ः50 के अनुपात में संयुक्त रूप से कुल 980 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।