हरियाणा के 21 अफसरों को मिला प्रमोशन, HPS अधिकारी से बने IPS; UPSC ने जारी की लिस्ट
भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान ममता खरब सहित हरियाणा पुलिस सेवा के 21 अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में पदोन्नत किया गया है। ...और पढ़ें
-1779373649112_m.webp)
ममता खरब सहित 21 HPS अधिकारी बने IPS। सांकेतिक फोटो
HighLights
ममता खरब सहित 21 एचपीएस अधिकारी आईपीएस बने।
संघ लोक सेवा आयोग ने पदोन्नति पत्र जारी किए।
सुमेर सिंह, तान्या सिंह को अस्थायी पदोन्नति मिली।
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान और गोल्डन गर्ल के नाम से मशहूर ममता खरब सहित हरियाणा पुलिस सेवा (एचपीएस) के 21 अधिकारी अब भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में शामिल हो गए हैं।
संघ लोक सेवा आयोग ने वीरवार को वर्ष 2021 से 2025 तक की सलेक्ट लिस्ट जारी करते हुए एचपीएस अधिकारियों को आईपीएस के रूप में पदोन्नति का पत्र जारी कर दिया। हालांकि, विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक में 29 एचपीएस अधिकारियों के नाम आईपीएस काडर में पदोन्नति के लिए रखे गए थे। इनमें में 21 को पदोन्नति दी गई है।
सुमेर सिंह व तान्या सिंह को अस्थाई आधार पर पदोन्नति दी गई है। पांच साल की सलेक्ट लिस्ट में शामिल सुमेर सिंह के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही लंबित है। इसी तरह तान्या सिंह के खिलाफ भी कार्यवाही लंबित है।
ये एचपीएस अधिकारी बने आईपीएस
- 1. चयन सूची-2020
- राजीव देशवाल, सुमेर सिंह, मुकेश कुमार, सुरेश कुमार व वीरेंद्र सिंह।
- 2. चयन सूची-2021
- सुमेर सिंह, कृष्ण कुमार, धर्मबीर सिंह, बलजिंद्र सिंह व जयबीर सिंह
- 3. चयन सूची-2022
- सुमेर सिंह, ध्यान सिंह पूनिया, राजकुमार वालिया, ताहिर हुसैन और राजेश कुमार
- 4. चयन सूची-2023
- सुमेर सिंह, रविंद्र कुमार
- 5. चयन सूची-2024
- सुमेर सिंह, नरेंद्र सिंह, विजय सिंह और सिद्धार्थ ढांडा
- 5. चयन सूची-2025
- ममता खरब, तान्या सिंह, करण गोयल और संदीप कुमार
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।