Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आठ बजे तक आ जाऊंगी! चार दिन से मां कर रही बेटी का इंतजार, पुलिस से मदद की गुहार

    Updated: Tue, 28 Oct 2025 05:52 PM (IST)

    एक मां अपनी बेटी के लापता होने से बेहद परेशान है। बेटी ने मां को आठ बजे तक घर लौटने का वादा किया था, लेकिन चार दिन बीत जाने पर भी वह नहीं लौटी। चिंतित मां ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है और अपनी बेटी को ढूंढने की प्रार्थना कर रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं पंचकूला में ही एक और युवती लापता हो गई है।

    Hero Image

    25 अक्टूबर को घर से निकली थी युवती, आज तक वापस नहीं लौटी।

    जागरण संवाददाता, पंचकूला। नौकरी के लिए घर से निकलीं दो युवतियां वापस नहीं लौटी। दोनों युवतियों की उम्र भी 19 और 20 साल है।एक अस्पताल में नौकरी करती थी तो दूसरी लोगों के घरों में साफ-सफाई का कार्य। सूरजपुर गांव निवासी महिला ने बताया कि उसके पति की आठ साल पहले मौत हो चुकी है। उसकी पांच बेटियां, जिसमें सबसे छोटी बेटी अविवाहित है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिला ने बताया कि उसकी छोटी बेटी पंचकूला के एक निजी अस्पताल में जॉब करने के लिए जाती थी। 25 अक्टूबर की सुबह अस्पताल के लिए निकली थी। जाते समय उसने कहा था कि वह रात आठ बजे तक लौट आएगी लेकिन वो अब तक वापस नहीं आई है। पिंजौर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर युवती की तलाश शुरू कर दी है।

    सफाई करने गई, नहीं लौटी

    पंचकूला की मद्रासी काॅलोनी निवासी एक महिला ने शिकायत देते हुए बताया कि वह घरों में सफाई काम का करती है। 6-7 महीने से उसकी ननद भी उसके साथ महेशपुर में रहती थी और वह भी घरों में साफ-सफाई का काम कर रही थी। उसकी ननद सुबह काम पर गई थी। शाम तक वापस नहीं आई तो तलाश शुरू की। सभी जगह तलाश किया लेकिन उसका पता नहीं लगा। पीड़िता की शिकायत पर पंचकूला सेक्टर-5 थाना पुलिस ने युवती की तलाश शुरू कर दी है।