Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा दिवस पर CM नायब ने दी बड़ी राहत, अब ऑनलाइन होगी जमीन की रजिस्ट्री, तहसीलों में भ्रष्टाचार पर लगेगी लगाम 

    Updated: Sat, 01 Nov 2025 09:37 PM (IST)

    हरियाणा में अब जमीन की रजिस्ट्री ऑनलाइन होगी, जिससे मालिकाना हक भी खुद ही बदल जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा दिवस पर पेपरलेस रजिस्ट्री सिस्टम शुरू किया। हरियाणा ऐसा करने वाला पहला राज्य है। इससे पुरानी रजिस्ट्री प्रक्रिया से लोगों को राहत मिलेगी, देरी की समस्या खत्म होगी और भ्रष्टाचार कम होगा। लोग घर बैठे ही ज्यादातर काम कर सकेंगे।

    Hero Image

    हरियाणा में अब ऑनलाइन होगी जमीन की रजिस्ट्री। फोटो सीएम एक्स

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा में जमीन की रजिस्टरी अब आनलाइन होगी। इंतकाल (जमीन का मालिकाना हक) भी अपने आप आनलाइन हो जाएगा। हरियाणा दिवस पर शनिवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रिमोट का बटन दबाते हुए पूरे प्रदेश में पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली की शुरुआत कर दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जमीन की ऑनलाइन रजिस्ट्री और इंतकाल करने वाला हरियाणा पहला प्रदेश है। इसे डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम करार देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि 29 सितंबर को कुरुक्षेत्र जिले की लाडवा तहसील से इस पहल की शुरुआत की थी। इसे अब पूरे राज्य में विस्तारित किया गया है। 29 सितंबर से 31 अक्टूबर तक कुल 917 पेपरलेस रजिस्ट्री सफलतापूर्वक की जा चुकी हैं, जो इस व्यवस्था की सफलता का प्रमाण हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इस नई प्रणाली से दशकों पुरानी जटिल रजिस्टरी प्रक्रिया से लोगों को राहत मिलेगी। रजिस्टरी कार्यों में अनावश्यक देरी की समस्या समाप्त हो जाएगी। नागरिक अपने घर बैठे ही अधिकतर प्रक्रियाएं पूरी कर सकेंगे।

    केवल एक बार फोटो खिंचवाने के लिए संबंधित तहसील में जाना आवश्यक होगा। उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल पारदर्शिता और सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि इससे प्रदेश की जनता को वास्तविक सुविधा मिलेगी।

    पेपरलेस रजिस्ट्री से समय और संसाधनों की बचत होगी तथा भ्रष्टाचार की संभावनाओं पर अंकुश लगेगा। इस दौरान पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, वित्तायुक्त डा. सुमिता मिश्रा, अंतोदय विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव जी अनुपमा, सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक केएम पांडुरंग, राजस्व विभाग के विशेष सचिव यशपाल सिंह और मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण आत्रेय भी मौजूद थे।