रूहानी ताकत के नाम पर ठगी; प्यार वापस पाने का झांसा, पंचकूला निवासी युवती से ठगे 14 लाख, सरगना समेत तीन गिरफ्तार
पंचकूला की एक युवती से 'प्यार वापस पाने' के नाम पर 14 लाख रुपये की ठगी की गई। रूहानी ताकत का झांसा देकर आरोपितों ने चिराग जलाने और यंत्र बनाने के बहान ...और पढ़ें

पंचकूला पुलिस की गिरफ्त में ठग गिरोह का सरगना राजस्थान निवासी साहिल सिसाेदिया।
जागरण संवाददाता, पंचकूला। रूहानी ताकत के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के सरगना समेत तीन शातिरों को पंचकूला पुलिस ने धर-दबोचा है। प्यार वापस पाने का झांसा देकर युवती ने 14 लाख रुपये ठगी की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई है।
मास्टरमाइंड साहिल सिसोदिया और उसके दोनों साथी खुशवीर बत्रा उर्फ खुशू व सन्नी वर्मा राजस्थान के श्रीगंगानगर के रहने वाले हैं। पुलिस ने ठगी गई राशि और अपराध में प्रयोग मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। साहिल मौलाना बनकर डराता और पैसे ऐंठता था।
पंचकूला निवासी एक युवती ने साइबर क्राइम थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता के अनुसार, इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी मुलाकात एक युवती से हुई। उस युवती ने एक मौलाना का नंबर दिया और दावा किया कि वह बिछड़े हुए पार्टनर को वापस मिला सकता है।
पीड़िता ने उस नंबर पर संपर्क किया तो आरोपित ने खुद को बड़ी रूहानी शक्तियों का मालिक बताया। शुरुआत में केवल 2150 रुपये की फीस मांगी गई। चिराग जलाने, यंत्र बनाने, दुआ कबूल कराने और परिवार पर आने वाले संकट का डर दिखा किस्तों में 14 लाख ठग लिए।
ठगी का अहसास होने पर युवती ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और बैंक खातों के विवरण के आधार पर कार्रवाई शुरू की। पहले खुशवीर बत्रा और सन्नी वर्मा को गिरफ्तार किया। दोनों के खाते में ठगी की रकम पाई गई थी।
दोनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया। इस दौरान खुशवीर के घर से 30,000 रुपये और सन्नी के पास से 15,000 रुपये नकद व मोबाइल बरामद किए गए। इसी इसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए मास्टरमाइंड साहिल सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।