Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'हुड्डा के समय में बनाए गए खेल ढांचे को नहीं संभाल पाई नायब सरकार...', पूर्व खेल मंत्री सुखबीर कटारिया ने कसा तंज

    Updated: Sun, 07 Dec 2025 10:56 PM (IST)

    हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री सुखबीर कटारिया ने राज्य में खेल सुविधाओं की खराब हालत पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने खिलाड़ियों की मृत्यु की जांच के लिए एसआईट ...और पढ़ें

    Hero Image

    पूर्व खेल मंत्री सुखबीर कटारिया ने उठाए भाजपा की खेल सुविधाओं पर सवाल उठाया।

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री सुखबीर कटारिया ने राज्य में खेल सुविधाओं पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में खेल स्टेडियमों की हालत बहुत अधिक खराब है। स्टेडियम में प्रैक्टिस के लिए बच्चों और युवाओं के पास संसाधन नहीं हैं और खेल के मैदान उबड-खाबड़ हो चुके हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने राज्य के दो बास्केटबाल खिलाड़ियों की प्रैक्टिस के दौरान हुई मृत्यु पर जवाबदेही तय करने की मांग की और सुझाव दिया कि एसआइटी का गठन कर जांच पूरी की जाए और दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

    पूर्व खेल मंत्री ने कहा कि बहादुरगढ़ और रोहतक के लाखनमाजरा के जिन दो युवा खिलाड़ियों की मृत्यु हुई है, उन्हें अब वापस नहीं लाया जा सकता। दोनों खिलाड़ियों के परिवारों का दुख असहनीय है। भविष्य में किसी खिलाड़ी और उनके परिजनों को ऐसी अप्रिय स्थिति का सामना न करना पड़े, इसके लिए राज्य की भाजपा सरकार को खेलों में ढांचागत सुधार करने होंगे। सुखबीर कटारिया ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों की मृत्यु साधारण दुर्घटना या सामान्य मृत्यु नहीं है, बल्कि सरकारी लापरवाही की वजह से हुई हत्याएं हैं।

    पूर्व मंत्री ने कहा कि हरियाणा की कांग्रेस सरकार ने तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में खेलों के लिए जो विश्वनसीय विश्वस्तरीय माहौल तैयार किया था, उसका रखरखाव तक भाजपा सरकार सही ढंग से नहीं कर पाई है। कांग्रेस ने युवाओं को नशे और अपराध से बचाने के लिए विशेष खेल नीति बनाई थी। खिलाड़ियों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए उन्हें डीएसपी तक बनाया गया, लेकिन भाजपा सरकार ने स्पोर्ट्स टेलेंट हंट और विशेष खेल अकादमियां जैसी सुविधाओं तक को बंद कर दिया है।

    हरियाणा युवक कांग्रेस के अध्यक्ष निशित कटारिया ने कहा कि पूरे राज्य में खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु सरकार पर दबाव बनाने के लिए युवा कांग्रेसी अभियान चलाएंगे। निशित कटारिया ने कहा कि पूरा आंदोलन और खेल विभाग को चुस्त दुरुस्त करने की सारी प्रक्रिया सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में संचालित की जाएगी।