Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पानीपत में दिल्‍ली पैरलल नहर में बह गए 3 लोग, एक की अगले महीने शादी थी, परिवारों के बुझे चिराग

    By Anurag ShuklaEdited By:
    Updated: Thu, 10 Feb 2022 01:31 PM (IST)

    पानीपत में बुड़शाम के पास नहर में गिरी कार। कार का शीशा तोड़कर इन्हें बाहर निकाला गया तब तक हो गई मौत। इसी नहर में पहले भी गिर चुकी हैं गाड़ियां। रेलि ...और पढ़ें

    Hero Image
    पानीपत हादसे में तीन की मौत हो गई।

    पानीपत, जागरण संवाददाता। पानीपत में बड़ा हादसा हो गया। शादी से लौट रहे युवकों की कार नहर में डूब गई। इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। कार चला रहा ड्राइवर किसी तरह बच गया। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस हादसे ने तीनों परिवारों को झकझोर कर रख दिया है। एक युवक की अगले महीने शादी थी। उसे शादी के बाद विदेश जाना था। एक युवक अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसे अपनी दो बहनों की शादी करनी थी। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। चारों युवक पानीपत रिफाइनरी के नेफ्था क्रैकर प्लांट में काम करते थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हुआ ये कि बुधवार रात को पानीपत के गांव टिटाना में शादी थी। रिफाइनरी में काम करने वाले अमित, विनीत, पवन और दुशाल एक ही कार में वहां पहुंचे। इनके दोस्त का विवाह था। टिटाना गांव में हादसा हो गया। इस वजह से शादी सामान्य की गई। चारों दोस्त वहां से वापस पानीपत लौट रहे थे। टिटाना से होकर नारायणा पुल पर चढ़े, बुड़शाम होकर पानीपत आना था। इससे पहले ही इनकी कार दिल्ली पैरलल नहर में गिर गई। बताया जा रहा है कि सामने से आ रही गाड़ी की लाइट के कारण इन्हें दिखाई नहीं दिया। कार असंतुलित होकर नहर में डूब गई। कार अमित चला रहा था। उसकी तरफ खिड़की का शीशा आधा खुला था। उसने खिड़की खोलकर अपनी जान बचा ली। बाकी तीनों युवक कार में फंस गए। आसपास के लोगों ने कार का शीशा तोड़कर युवकों को बाहर निकाला, तब तक इन की मौत हो चुकी थी।

    सफीदों के विनीत की अगले महीने शादी थी

    जींद के सफीदों के गांव सिंघाना का रहने वाला था विनीत। 21 वर्षीय विनीत की पांच महीने पहले सगाई हुई थी। नेफ्था क्रैकर प्लांट में फायर एंड सेफ्टी विभाग में काम करता था। चचेरे भाई प्रमोद ने बताया कि शादी के बाद विनीत को विदेश सेटल होना था।

    पवन की एक महीने पहले स्थायी नियुक्त हुई थी

    24 वर्षीय पवन हिसार के हांसी के गांव ढाना का रहने वाला था। अविवाहित था। मैकेनिकल में बीटेक की थी। एक महीना पहले ही स्थायी नियुक्ति हुई थी। एक बड़ी बहन और एक छोटा भाई है। भाई नेवी में है।

    दुशाल पर दो बहनों की जिम्मेदारी थी

    चंडीगढ़ के मनीमाजरा का रहने वाला था दुशाल सैनी। 21 वर्षीय दुशाल के पिता की दो साल पहले मौत हो चुकी है। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। दो छोटी बहने हैं, जिनकी शादी की जिम्मेदारी दुशाल पर थी। दुशाल भी अविवाहित था।

    नामुंडा का है अमित

    कार चला रहा अमित पानीपत के गांव नामुंडा का रहने वाला है। दिसंबर 2021 को वह फायर एंड सेफ्टी विभाग में नियुक्त हुआ था। पानीपत के निजी अस्पताल में भर्ती है।