Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पढि़ए पानीपत शहर में समाज से जुड़ीं दो खबरें

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 15 Apr 2021 09:11 PM (IST)

    रब दे बंदे संगठन के मुख्य सेवक राकेश चुघ ने कहा कि रामायणी चौक से रोजाना हजारों लोग गुजरते हैं। अब गर्मी के मौसम में उनको यहां पर ठंडा पानी मिलेगा।

    Hero Image
    पढि़ए पानीपत शहर में समाज से जुड़ीं दो खबरें

    रामायणी चौक पर रब दे बंदे कार्यालय पर लगा वाटर कूलर

    जागरण संवाददाता, पानीपत : रब दे बंदे संगठन के सनौली रोड पर रामायणी चौक स्थित कार्यालय के बाहर आम जनता के लिए ठंडे पानी का वाटर कूलर लगाया गया है। इसका उद्घाटन कैलाश रानी ने किया। यह वाटर कूलर महाजन परिवार ने लगवाया है। रब दे बंदे संगठन के मुख्य सेवक राकेश चुघ ने कहा कि रामायणी चौक से रोजाना हजारों लोग गुजरते हैं। अब गर्मी के मौसम में उनको यहां पर ठंडा पानी मिलेगा। इस मौके पर सतीश महाजन, बिट्टू महाजन, सम्मा महाजन, सुषमा, महाजन, सुमित महाजन, रीचा महाजन, जोनी चावला, राजकुमार मिगलानी, जतिन नारंग, रोहित मिगलानी, संजय सचदेवा, गोल्डी चावला, अनिल, रवि कलिया, हन्नी नारंग, शौरभ गुलयानी मौजूद रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अच्छे संस्कारों को प्राप्त करें : सुधांशु महाराज

    जासं, पानीपत : विश्व जागृति मिशन पानीपत मंडल की ओर से सुधांशु महाराज के सानिध्य में ऑनलाइन सत्संग का आयोजन किया जा रहा है। सत्संग में सुधांशु महाराज ने कहा कि मां जगदंबा की कृपा से जो कुछ हमें मिला है, हमें उसी में संतुष्ट होना चाहिए। उसी में आनंद मनाना चाहिए। धन बटोरना छोड़कर अच्छे संस्कारों को प्राप्त करना चाहिए। अच्छे संस्कारों से ही मनुष्य महान बनता है।

    इससे पूर्व प्रार्थना करते हुए महाराज ने कहा कि हमें हर समय प्रभु की कृपाओं का धन्यवाद करना चाहिए। प्रभु से यह प्रार्थना करनी चाहिए कि हमारा मन-मान स्वस्थ रहे तथा घर-परिवार में सुख-शांति का वास हो। विश्व जागृति मिशन पानीपत मंडल के प्रधान डा. जगजीत आहुजा ने बताया कि मुख्य यजमान संजय गुप्ता रहे। सुखमाल जैन, वीरभान नागपाल, अमलेश एवं रवि कौशल शमर भी ऑनलाइन मौजूद रहे।