Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पानीपत में झगड़ा सुलझाना पड़ा महंगा, बीच बचाव करने आए शख्स को मारा चाकू

    Updated: Tue, 16 Sep 2025 01:42 PM (IST)

    पानीपत के इसराना गांव में दो गुटों के बीच हो रहे झगड़े को शांत कराने गए कृष्ण नामक व्यक्ति पर चाकू से हमला किया गया। घायल कृष्ण ने पुलिस को बताया कि उसके बेटों का पड़ोसियों से विवाद हो रहा था जिसमें बीच-बचाव करने पर उस पर हमला किया गया। गंभीर हालत में उसे रोहतक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।

    Hero Image
    पानीपत इसराना में झगड़ा शांत कराने गए व्यक्ति पर चाकू से हमला। सांकेतिक तस्वीर

    संवाद सहयोगी, इसराना (पानीपत)। इसराना गांव में युवाओं के बीच झगड़े में मध्यस्थता करने गए एक व्यक्ति पर चाकू से हमला किया गया। घायल व्यक्ति की पहचान कृष्ण पुत्र टेकराम के रूप में हुई, जो इसराना का निवासी है।

    उसे रोहतक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कृष्ण ने पुलिस को बताया कि रविवार रात उसके बेटे सूरज और चांद का पड़ोसियों आकाश, नीरज, गौतम और विनय से झगड़ा हुआ।

    जब उसने बीच-बचाव के लिए हस्तक्षेप किया, तो आरोपितों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। कृष्ण गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे इसराना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    उसकी हालत नाजुक होने पर उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया, लेकिन परिवार ने उसे रोहतक के निजी अस्पताल में ही उपचार के लिए ले जाने का निर्णय लिया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें