Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा में आज फिर होगी बारिश, आंधी-तूफान चलने की भी संभावना; इन जिलों के लोगों को सावधान रहने की जरूरत

    Updated: Mon, 02 Jun 2025 08:20 AM (IST)

    हरियाणा में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। अप्रैल से जारी आंधी और बारिश का सिलसिला अभी थमा नहीं है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पंजाब हरियाणा दिल्ली और एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। जून के पहले हफ्ते में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

    Hero Image
    हरियाणा में आज फिर आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना।

    जागरण संवाददाता, पानीपत। हरियाणा में मौसम परिवर्तन का दौर जारी है। अप्रैल में शुरू हुई आंधी व वर्षा की गतिविधियां अब तक नहीं रुकी हैं। मई की विदाई भी सरप्लस वर्षा के साथ हो चुकी है। अब जून की शुरुआत भी बूंदाबांदी व तेज हवा से हुई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रविवार को 15 जिलों में बूंदाबांदी से तापमान गिरा। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे में पूरे प्रदेश में आंधी के साथ वर्षा की संभावना जताई है। येलो अलर्ट जारी किया है। तीन जून को भी प्रदेश के 15 जिलों में मौसम परिवर्तन की घटनाएं देखने को मिल सकती हैं।

    हिसार, भिवानी, चरखीदादरी, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम परिवर्तन के इस दौर ने नौतपा को भी बेअसर कर दिया है। आज नौतपा का अंतिम दिन है, जिस प्रकार की मौसमी गतिविधियां बनी हुई हैं, नौतपा बेअसर ही अपनी अवधि पूरी कर लेगा।

    जून के पहले सप्ताह में बेअसर रहेगी गर्मी

    मौसम विभाग के अनुसार जून के पहले सप्ताह में प्रदेश में गर्मी का ज्यादा असर नहीं दिखेगा, लू का असर भी नहीं दिखेगा। तीन जून तक परिवर्तनशील हुए मौसम का असर पहले सप्ताह तक दिखेगा। इस दौरान तापमान सामान्य या इससे नीचे बने रह सकते हैं।

    देशभर में यह बना है मौसमी सिस्टम

    इस समय पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू-कश्मीर पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है, एक ट्रफ रेखा मध्य पाकिस्तान से पंजाब और हरियाणा होते हुए उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक फैली हुई है।

    दूसरी ट्रफ रेखा उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश से पूर्व विदर्भ तक समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर बनी हुई है। इस कारण पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व एनसीआर में हल्की से मध्यम वर्षा होगी और कुछ स्थानों पर आंधी चलेगी।

    आईएमडी के अनुसार बीते 24 घंटे में वर्षा की स्थिति प्रदेश के कुछ जिलों में मौसम की स्थिति रविवार दोपहर को रोहतक में धूप खिली रही, कभी बादल छाये तो कभी बूंदाबांदी हुई। महम में 16, सांपला में 2.0 और कलानौर में 5.0 एमएम वर्षा दर्ज की।

    कैथल में शाम के समय तेज हवा चली, बादल छाए रहे। सिरसा में तेज धूप के बीच हल्की बादलवाही रही। झज्जर में दोपहर तक मौसम सामान्य रहा। धूप भी निकली। इसके बाद बूंदाबांदी हुईं। यमुनानगर में भी बादल छाए रहे। जींद में मौसम सामान्य बना रहा।