Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रेवाड़ी में पेड़ से लटका मिला शव, जानवरों ने दोनों पैरों को नोचा; हालत देख दंग रह गई पुलिस

    Updated: Tue, 28 Oct 2025 11:29 AM (IST)

    रेवाड़ी के बोहका गांव में एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला। शव के पैर जानवरों ने नोच रखे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों में सूचना भेजी गई है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। रेवाड़ी जिले के बोहका गांव की बणी (जंगल) में करीब 45 वर्षीय व्यक्ति का शव पेड़ पर लटका मिला है। शव के दोनों पैरों को जानवरों ने नोचा हुआ था। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची खोल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मृतक की पहचान के लिए आसपास के पुलिस थानों में सूचना भिजवाने के साथ ही गांवों में भी मुनादी करा दी गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि शव तीन-चार दिन पुराना है।

    जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब छह बजे बणी में घूमने गए ग्रामीणों ने एक पेड़ पर एक व्यक्ति का शव लटका देखा, जिसने कुर्ता-पायजा पहना हुआ था। शव के दोनों पैरों को जानवरों ने नोचा हुआ था।

    यह भी पढ़ें- बदमाश बोला... ट्रांसपोर्ट के काम में हिस्सेदारी डालो या रंगदारी दो, इनकार करने पर अंजाम भुगतने की धमकी

    ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतार कर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। संभवतया व्यक्ति ने पेड़ में फांसी का फंदा लगाया होगा या फिर किसी ने हत्या के बाद शव को फंदे पर लटकाया होगा। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस शव की पहचान का प्रयास कर रही है।