रेल यात्रियों के लिए गुड न्यूज, 27 से चलेगी जोधपुर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस; जानिए शेड्यूल और टाइमिंग
रेलवे ने 27 सितंबर से जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने की घोषणा की है जो सप्ताह में छह दिन चलेगी। यह ट्रेन जोधपुर से सुबह 525 बजे रवाना होकर दोपहर 130 बजे दिल्ली कैंट पहुंचेगी रेवाड़ी में दोपहर 1213 बजे रुकेगी। उदयपुर सिटी-चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी शुरू हो रही है जिससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए 27 सितंबर से जोधपुर-दिल्ली कैंट-जोधपुर वंदे भारत का सप्ताह में छह दिन (मंगलवार को छोड़कर) नई रेलसेवा का संचालन किया जाएगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 26481, जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस में सप्ताह में छह दिन (मंगलवार को छोड़कर) नई रेलसेवा 27 सितंबर से शुरू होगी।
यह जोधपुर से प्रत्येक सोमवार, बुधवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार, शनिवार व रविवार को सुबह 5:25 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर सुबह 09.25 बजे आगमन व सुबह 9.30 बजे प्रस्थान कर दोपहर 1.30 बजे दिल्ली कैंट पहुंचेगी। यह गाड़ी दोपहर 12:13 बजे रेवाड़ी जंक्शन पर पहुंचेगी और दो मिनट बाद रवाना होगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 26482, दिल्ली कैंट-जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में छह दिन (मंगलवार को छोड़कर) नई रेलसेवा दिल्ली कैंट से प्रत्येक सोमवार, बुधवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार, शनिवार व रविवार को दोपहर बाद 3.10 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर शाम सात बजे आगमन व शाम 7:05 बजे प्रस्थान कर रात 11:20 बजे जोधपुर पहुंचेगी। यह गाड़ी शाम 4:20 बजे रेवाड़ी जंक्शन पर पहुंचेगी और दो मिनट बाद रवाना होगी।
उदयपुर सिटी-चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस 27 से चलेगी
रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा को लेकर उदयपुर सिटी-चंड़ीगढ़-उदयपुर सिटी द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार, गाड़ी संख्या 20989, उदयपुर सिटी-चंडीगढ द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस 27 सितंबर से उदयपुर सिटी से प्रत्येक बुधवार व शनिवार को शाम 4.05 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर रात 11 बजे आगमन व 11.10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 9.50 बजे चंड़ीगढ़ पहुंचेगी।
यह गाड़ी सुबह 3.05 बजे रेवाड़ी जंक्शन पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20990, चंड़ीगढ़-उदयपुर सिटी द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस 28 सितंबर से चंडीगढ से प्रत्येक बृहस्पतिवार व रविवार को सुबह 11.20 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर रात 9.15 बजे आगमन व 9.25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 5.25 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी। यह गाड़ी शाम 5.55 बजे रेवाड़ी जंक्शन पर पहुंचेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।