Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Rewari: सरसों बेचने के लिए ट्रैक्टरों के साथ उमड़ी किसानों की भीड़, पूरा शहर हुआ जाम

    By Jagran NewsEdited By: Pooja Tripathi
    Updated: Thu, 11 May 2023 09:53 AM (IST)

    शहर की सड़कों पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के पहुंचने से सरकुलर रोड भी जाम हो गई। शहर के सरकुलर रोड पर लगे भीषण जाम में वाहन घंटों तक फंसे रहे। पुलिस को भी जाम खुलवाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।

    Hero Image
    रेवाड़ी में अनाज मंडी के गेट पर किसान। जागरण

    रेवाड़ी, जागरण संवाददाता। आखिर वही हुआ जिसका अंदेशा जताया रहा था। सरकार की दो दिन के लिए सरसों की सरकारी खरीद की अनुमति दिए जाने के बाद सैकड़ों की संख्या में किसान देर रात ही सरसों की ट्रॉलियां लेकर मंडी पहुंच गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुबह होते-होते करीब दो किलोमीटर तक ट्रैक्टरों की कतार गई। नाईवाली चौक तक ट्रैक्टरों की कतार लग जाने से शहर की लाइफ लाइन कहे जाने वाला सरकुलर रोड जाम हो गया। लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ रहा है। पुलिस को भी जाम खुलवाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।

    अव्यवस्था से बनी गंभीर स्थिति:

    दो दिन सरसों की सरकारी खरीद की अनुमति के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ किसानों का बड़ी संख्या में मंडी में पहुंचने की संभावना थी, लेकिन उसके अनुसार खरीद के लिए तैयारियां नहीं की गई। किसान बुधवार रात से ही अपनी फसल लेकर पहुंचने शुरू हो गए थे, लेकिन मंडी में जाने के लिए टोकन काटने का सिलसिला साढ़े आठ बजे शुरू हुआ।

    टोकन काटने के लिए दो गेट पर दो-दो कर्मचारियों की ड़्यूटी लगाई गई है। टोकन काटने में अधिक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाती तो स्थिति में कुछ सुधार हो सकता था। टोकन कटने के बाद ही ट्रैक्टरों काे मंडी में जाने दिया जा रहा है। टोकन देने की धीमी रफ्तार के कारण लंबी कतारें लग गई।

    पूरा शहर हुआ जाम:

    शहर की सड़कों पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के पहुंचने से सरकुलर रोड भी जाम हो गई। शहर के सरकुलर रोड पर लगे भीषण जाम में वाहन घंटों तक फंसे रहे। पुलिस को भी जाम खुलवाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। किसानों की भीड़ की संभावना होने के बावजूद पुलिस विभाग से जाम की स्थित नहीं बनने के लिए कोई तालमेल नहीं किया गया।