...चर्चा बन गई नेता जी की ये जादू की झप्पी, सबकुछ बयां कर रही मंत्री और पूर्व विधायक की मुलाकात की फोटो
शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल की भाजपा के पूर्व विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास से अचानक हुई मुलाकात रेवाड़ी में चर्चा का विषय बन गई। कष्ट निवारण समिति की बैठक के बाद फरीदाबाद लौटते समय गोयल ने कापड़ीवास के घर जाकर उनसे मुलाकात की। दोनों नेताओं ने साथ में नाश्ता किया और राजनीतिक मुद्दों पर बातचीत की।

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल का भाजपा के पूर्व विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास के घर अचानक पहुंचना और फिर जादू की झप्पी के तौर पर खुशमिजाज तरीके से गले मिलना शहर में चर्चा बन गया।
दरअसल, कष्ट निवारण समिति की बैठक लेने के बाद विपुल गोयल वापस फरीदाबाद लौट रहे थे। अचानक उनका रणधीर सिंह कापड़ीवास से मिलने का प्रोग्राम बना और वह सीधे उनके घर कापड़ीवास पहुंच गए। दोनों पुराने दोस्त एक-दूसरे को देख इतने खुश हुए कि उसके बाद सामने आई उनकी मुलाकात की फोटो सबकुछ बयां कर रही है।
2019 में कट गई थी दोनों की टिकट
विपुल गोयल और कापड़ीवास दोनों पहली बार 2014 में एक साथ विधायक बने थे। 2019 में दोनों की टिकट कट गई। लेकिन 2024 में विपुल गोयल तो फिर से विधायक बन गए। मगर रणधीर सिंह का दोबारा विधायक बनने का सपना अधूरा रह गया।
दोनों नेताओं ने नाश्ते की टेबल पर की चर्चा
उम्र दराज रणधीर सिंह कापड़ीवास कई मौकों पर खुद को पार्टी में असहज भी महसूस कर चुके हैं। दोनों नेताओं के बीच नाश्ते की टेबल पर आधा घंटे से ज्यादा विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा भी हुई।
भाजपा के पुराने नेताओं से उनके संबंध काफी काफी अच्छे रहे हैं। यही वजह है कि जिले में आने वाले बड़े नेता अक्सर कापड़ीवास से मुलाकात करने के लिए उनके घर पहुंचते रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।