Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टेंपो चालक के मर्डर की गुत्थी सुलझी; आरोपित पत्नी और बेटी गिरफ्तार, पुलिस को अब हत्यारे युवकों की तलाश

    By Jagran NewsEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Mon, 17 Apr 2023 08:02 AM (IST)

    रेवाड़ी में बीते दिनों एक टेंपो चालक की निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने गंभीरता से जांच-पड़ताल की। पुलिस ने मामले में मृतक की पत्नी और बेटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को अब हत्यारे युवकों की तलाश है।

    Hero Image
    टेंपो चालक के मर्डर की गुत्थी सुलझी, पुलिस ने आरोपित मां-बेटी को किया गिरफ्तार

    जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: गांव रामगढ़ के रहने वाले टेंपो चालक अरविंद की हत्या की गुत्थी आखिरकार सुलझ गई है। टेंपो चालक अरविंद की उसके ही घर में दो युवकों ने पत्नी और बेटी के सामने कुल्हाड़ी से गर्दन काट कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामले को सुलझाते हुए मृतक की पत्नी व बेटी को गिरफ्तार कर लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब हत्या करने वाले दोनों युवकों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। दोनों युवक अरविंद की बेटी से मिलने के लिए उसके घर आते थे, जिसका अरविंद द्वारा विरोध किया जाता था। इसी विरोध के चलते दोनों युवकों ने उसकी हत्या कर दी।

    14 अप्रैल को मिला था शव

    गांव रामगढ़ के रहने वाले अरविंद कुमार 12 अप्रैल की रात को टेंपो लेकर घर से निकले थे। शुक्रवार को उनका शव गांव गोकलगढ़ के जोहड़ से बरामद हुआ था। हत्यारों ने अरविंद की गला रेत कर हत्या करने के बाद शव को तिरपाल में लपेट कर जोहड़ में फेंक दिया था। अरविंद का टेंपो भी जोहड़ के पास ही खड़ा मिला था। इस मामले में सदर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया।

    12 अप्रैल की रात आए थे युवक

    अरविंद की बेटी से दो युवक मिलने के लिए आते थे। दोनों के घर आने पर अरविंद को एतराज था। 12 अप्रैल को दोनों युवक फिर से उनके घर आ गए थे, जिसका अरविंद ने विरोध किया था। विरोध करने पर दोनों ने उनकी पत्नी राकेश देवी व बेटी प्रिया के सामने ही मारपीट करते हुए कुल्हाडी से गर्दन काट दी थी। आरोपित युवक गांव चिमनावास व गांव सहारनवास के रहने वाले हैं। पुलिस दोनों आरोपित युवकों की भी तलाश कर रही है।