Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमित पंघाल ने जर्मनी में जीता गोल्ड, गांव में खुशी

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 20 Dec 2020 09:23 AM (IST)

    दुनिया के नंबर-वन बॉक्सर अमित पंघाल ने जर्मनी के कोलोन शहर में आयोजित व‌र्ल्ड बॉक्सिग कप में गोल्ड पदक हासिल किया।

    Hero Image
    अमित पंघाल ने जर्मनी में जीता गोल्ड, गांव में खुशी

    जागरण संवाददाता, रोहतक : दुनिया के नंबर-वन बॉक्सर अमित पंघाल ने जर्मनी के कोलोन शहर में आयोजित व‌र्ल्ड बॉक्सिग कप में गोल्ड पदक हासिल किया। अमित की इस साल में दूसरी बड़ी उपलब्धि है। टोक्यो ओलंपिक से पहले यह जीत उनमें आत्मविश्वास पैदा करेगी। इस जीत से गांव में खुशी का माहौल है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एडवोकेट राजनारायण पंघाल ने बताया कि 16 से 19 दिसंबर तक जर्मनी में व‌र्ल्ड बॉक्सिग कप का आयोजन किया गया। इस कप का आयोजन दो बार स्थगित हो चुका था। भारत के बॉक्सर अमित पंघाल ने 52 किग्रा भार वर्ग में हिस्सा लिया। अमित प्रतियोगिता में अजेय रहें। शनिवार को अमित पंघाल का मुकाबला मेजबान जर्मनी के ही बॉक्सर के साथ था। लेकिन जर्मनी के बॉक्सर वॉकआवर ले गए। अमित को फाइनल में विजेता घोषित किया गया। अमित के गांव मायना में खुशी का माहौल है। अमित के पिता विजेंद्र पंघाल और मां उषा रानी ने इस पर अमित को बधाई दी। उन्होंने कहा कि देश के लिए पदक जीतना गर्व की बात है। इस जीत से टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने की राह आसान हो गई है। ओलंपिक से पहले व‌र्ल्ड कप में गोल्ड जीतने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। देश पहुंचने पर अमित का स्वागत किया जाएगा।

    भाजपा की नकारात्मक सोच : विधायक खटक

    संस, कलानौर : विधायक शकुंतला खटक ने कहा कि इस भीषण ठंड, कोरोना महामारी, बिजाई के समय में किसान अपना घर परिवार छोड़कर सड़कों पर बैठने के लिए मजबूर हैं। भाजपा की तरफ से तरह-तरह की भ्रांतियां किसानों के बारे में फैलाई जा रही हैं। भाजपा की सोच नकारात्मक है। भाजपा हम और तुम की राजनीति करती है। भाजपा कभी धर्म के नाम पर राजनीति करती है, कभी जाति के नाम पर राजनीति करती है। भाजपा हम और तुम की बात करती है। भाजपा के हम बड़े-बड़े घराने हैं। भाजपा को सिर्फ यह बड़े-बड़े घराने दिखते हैं। भाजपा मानती है कि हर चीज पर हक इन बड़े-बड़े घरानों का हैं। इनके लिए भाजपा यह काले कानून लेकर आई है। भाजपा चाहती है कि किसान मजदूर बनकर रह जाएं। यह किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। आज पूरे हरियाणा प्रदेश की जनता किसान मजदूर व्यापारी कर्मचारी 36 बिरादरी के लोग पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के शासनकाल को याद कर रहे हैं।