Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुनारिया जेल वापस पहुंचा डेरा प्रमुख राम रहीम, पूरी हुई 91 दिनों की पैरोल और फरलो; अब 2026 में आएगा बाहर

    Updated: Mon, 15 Sep 2025 07:42 PM (IST)

    डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह 40 दिन की पैरोल समाप्त करके सुनारिया जेल लौट गए। इस साल उनकी 91 दिन की पैरोल और फरलो पूरी हो गई है अब उन्हें 2026 में ही यह सुविधा मिलेगी। सिरसा डेरे में गुरमीत ने गुरु गद्दी दिवस मनाया नशा पीड़ितों को नाम दान दिया पुराने डेरे की मरम्मत करवाई और नए उत्पादों को लॉन्च किया।

    Hero Image
    सुनारिया जेल वापस पहुंचा डेरा प्रमुख राम रहीम। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, सिरसा/रोहतक। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह अपनी 40 दिन की पैरोल खत्म करके सोमवार शाम करीब पांच बजे रोहतक की सुनारिया जेल वापस चला गया। इसी के साथ उसकी इस साल की 91 दिन की पैरोल और फरलो पूरी हो गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब उन्हें साल 2026 में ही पैरोल और फरलो मिलेगी। गुरमीत सिंह पांच अगस्त 2025 को सुनारिया जेल से 40 दिन की पैरोल पर बाहर आया था। गुरमीत सिंह को 14वीं बार पैरोल या फरलो मिली थी।

    सिरसा डेरे में पहुंचने के साथ ही राम रहीम ने अपने अनुयायियों के लिए वीडियो संदेश भी जारी किया था। इसके बाद डेरा प्रमुख ने अपनी पैरोल के दौरान गुरु गद्दी दिवस को मनाया और नशा पीड़ितों को नाम दान देकर उन्हें भर्ती करवाया। इस बार गुरमीत सिंह ने पुराने डेरे शाह मस्ताना धाम की मरम्मत का काम करवाया। दो दिन तक वह डेरे की मरम्मत करवाता रहा। जलभराव होने से कुछ हिस्सा मरम्मत योग्य था।

    इसलिए गुरमीत सिंह ने अपनी उपस्थिति में इसकी मरम्मत करवाई। इसके अतिरिक्त एक नया बोरवैल भी इसी डेरे में करवाया। एमएसजी प्रोडेक्ट सरसों का तेल, आरओ और बैटरियों को लांच किया। पैरोल के अंतिम दिनों गुरुग्राम में सफाई अभियान को हरी झंडी दी। बता दें कि 25 अगस्त 2017 को दो साध्वियों के यौन शोषण केस में गुरमीत को 20 साल कैद हुई।

    इसके बाद 17 जनवरी 2019 को पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में उम्र कैद हुई। वहीं, डेरा मैनेजर रणजीत सिंह के हत्या मामले में अक्टूबर 2021 में सीबीआइ कोर्ट ने उसे उम्र कैद की सजा सुनाई। अभी गुरमीत रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। इससे पहले यहां से पैरोल और फरलो लेकर वह अब तक 13 बार बाहर आ चुका है। यह 14 वां मौका था।