Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लंदन में मनाया हरियाणा दिवस, खिलाड़ी नीरज चोपड़ा और मनु भाकर को हरियाणा गौरव सम्मान

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 03 Nov 2020 06:44 AM (IST)

    जागरण संवाददाता रोहतक हरियाणा दिवस पर हरियाणा इन यूके (यूनाइटेड किगडम) एसोसिएशन

    Hero Image
    लंदन में मनाया हरियाणा दिवस, खिलाड़ी नीरज चोपड़ा और मनु भाकर को हरियाणा गौरव सम्मान

    जागरण संवाददाता, रोहतक : हरियाणा दिवस पर हरियाणा इन यूके (यूनाइटेड किगडम) एसोसिएशन (एचआइयूके) की ओर से जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा और शूटर मनु भाकर को हरियाणा गौरव अवार्ड से नवाजा गया। वर्चुअल माध्यम से सुबह 11 से दो बजे तक कार्यक्रम हुआ। एसोसिएशन के सोशल मीडिया पेज पर लाइव प्रसारण किया गया। एसोसिएशन के सदस्य बालिदर कुंडू, विकास श्योराण, अरुण मलिक, विकास नैन व सुशील ने बताया कि लंदन में प्रतिवर्ष एसोसिएशन की ओर से हरियाणा दिवस मनाया जाता है। हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम कराए जाते हैं। कार्यक्रम में प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाता है। गत वर्ष इस अवार्ड से सम्मानित बॉक्सर अमित पंघाल और मनोज कुमार इस बार अवार्ड चयन समिति के ज्यूरी मेंबर रहे। कार्यक्रम में महाबीर गुड्डू, केडी, राजू पंजाबी, अन्नू कादयान, मनीष मस्त, मासूम शर्मा, बिदर दानौदा, अमित ढुल, हेमंत, मोनिका शर्मा और बिक्का ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें