Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'कांग्रेस और जजपा ने जनता से विश्वासघात कर भाजपा की बनवाई सरकार', इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला ने साधा निशाना

    Updated: Sun, 14 Sep 2025 02:46 PM (IST)

    इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला ने कांग्रेस और जजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इन दोनों दलों ने लोगों का विश्वास तोड़कर भाजपा को तीन बार सत्ता में लाने में मदद की। उन्होंने आरोप लगाया कि हुड्डा ने चौधर के नाम पर और जजपा ने देवीलाल के नाम पर इनेलो कार्यकर्ताओं को गुमराह किया।

    Hero Image
    कांग्रेस व जजपा ने जनता से विश्वासघात कर भाजपा की बनवाई सरकार: अभय। (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, रोहतक। इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला ने कांग्रेस व जजपा पर जमकर कटाक्ष किया और कहा कि लोगों के विश्वास को तोड़कर प्रदेश में लगातार भाजपा की तीन बार सरकार बनवाने में दोनों पार्टियों की अहम भूमिका रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कहा कि पूर्व सीएम हुड्डा ने चौधर के नाम पर और जजपा ने चौधरी देवीलाल के नाम पर इनेलो के कार्यकर्ताओं को बहकाया, लेकिन अब कांग्रेस व जजपा की पूरी तरह से पोल खुल चुकी है।

    लोगों की इनेलो में घर वापसी हो रही है। शनिवार को इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला रोहतक पहुंचे और 25 सितंबर को नई अनाज मंडी में होने वाली ताऊ देवी लाल सम्मान रैली की तैयारियों का जायजा लिया। अभय ने कहा कि सरकार के संरक्षण में बीमा कंपनियां भी किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम कर रही है।